Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डबदला जाएगा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, कैबिनेट विस्तार से पहले होगा बदलाव

बदला जाएगा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष, कैबिनेट विस्तार से पहले होगा बदलाव

देहरादून। उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार से पहले प्रदेश अध्यक्ष बदला जा सकता है। इसे लेकर दिल्ली में बीजेपी हाईकमान कसरतों में जुटा हुआ है। उत्तराखंड बीजेपी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष को राज्यसभा भेजा गया है। उनकी नई जिम्मेदारी के बाद से ही बीजेपी में नये प्रदेश अध्यक्ष की सुगबुगाहट शुरू हो गई थी। अब एक बार फिर से प्रदेश अधयक्ष को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
अब प्रदेश में एक बार फिर से उत्तराखंड बीजेपी में प्रदेश अध्यक्ष बदलने की चर्चा हो रही है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार से पहले नये प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान हो सकता है। इसके लिए मंथन जोरों शोरों से चल रहा है।
बता दें उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पिछले कई दिनों से विवादों में हैं। पहले वे बयानों से विवादों में रहते थे।आजकल वे अपने बेटे के भूमि सौदे को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर लगातार विपक्ष महेंद्र भट्ट को घेरने में लगा रहता है। महेंद्र भट्ट के बयान भी उन्हें विवादित बनाते हैं। हाल में उन्होंने सड़कश्छापश् वाला बयान दिया। जिसके कारण उनकी जमकर किरकिरी हुई। इससे पहले वे बदरीनाथ विधानसभा चुनाव के दौरान भी जमकर ट्रोल हो चुके हैं।
उत्तराखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में इस बार कई नाम शामिल हैं। इसमें विनोद चमोली, आदित्य कोठारी, पूरन सिंह फर्त्याल, दीप्ति रावत, आशा नौटियाल का नाम चर्चाओं में है।जानकारों की मानें तो उत्तराखंड बीजेपी पिछले महीने तक अपने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को रिपीट करने के पूरे मूड में थी, लेकिन, हाल ही में हुए घटनाक्रम और ताजा बयानों के बाद महेंद्र भट्ट को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी मिल पाएगी इस पर संशय है।
देहरादून में मौजूद पार्टी के प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी ने बताया प्रदेश में इस वक्त संगठन पर्व चल रहा है। जिसके तहत सभी राज्यों में संगठन की टीमों में फेरबदल किए जाने हैं। उन्होंने कहा उत्तराखंड में भाजपा ने अपने संगठन स्तर पर कई बदलाव कर दिए हैं। जिसके बाद जिलों में भी नए जिला अध्यक्ष कर दिए गए हैं। अब किसी भी वक्त केंद्र से निर्देश मिलने के बाद प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments