Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधपुलिस ने दो वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, 13 दुपहिया वाहन बरामद

पुलिस ने दो वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, 13 दुपहिया वाहन बरामद

देहरादून। पुलिस ने दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 13 दुपहिया वाहन बरामद कर लिये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उनको न्यायालय में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह निवासी बड़ा भाउवाला थाना सेलाकुई के द्वारा द्वारा अपनी मोटरसाइकिल स्प्लेंडर चोरी हो जाने के सम्बंध में प्रार्थना पत्र दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वाहन चोरी की घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा घटना के खुलासे एंव आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर पुलिस टीम गठित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। निदेर्शाे के अनुपालन में पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए घटना स्थल तथा आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन किया गया, साथ ही सीसीटीवी फुटेजों से प्राप्त संदिग्धों के हुलिये की जानकारी कर उससे स्थानीय तंत्र को अवगत कराया गया। घटना में शामिल आरोेपियों के सम्बन्ध में जानकारी करने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के वाहन चोर गिरोह के उक्त घटनाओं में शामिल होने की पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा उानके संबंध में सुरागरसी पतारसी करते हुए चोरी की घटनाओं में शामिल 02 लोगों को शोभित राज पुत्र रमेश राज निवासी ग्राम देहरा अजीतपुर, थाना पंचगामा, जनपद लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश हालः अटक फॉर्म, कैंची वाला, सेलाकुई तथा गीतम सिंह राजपूत पुत्र पति सिंह राजपूत निवासी ग्राम मंडपुरा, थाना इंदरगढ़, जिला कन्नौज, उत्तर प्रदेश को तलाशी के दौरान इण्डस्ट्रीयल एरिया सेलाकुई से चोरी की गई मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उनके द्वारा देहरादून तथा हरिद्वार में अलग-अलग स्थानों से अन्य दोपहिया वाहनों को चोरी करने की जानकारी दी गई, जिस पर पुलिस टीम द्वारा उनकी निशानदेही पर कैंचीवाला क्षेत्र में एक खाली स्थान में झाडियों से कुल 12 अन्य दो पहिया वाहन बरामद किये गए। पूछताछ में उनके द्वारा बताया गया कि वे दोनो एक ही स्कूल में पढते थे तथा अपने घूमने फिरने व अन्य महंगे शौकों को पूरा करने के लिये उनके द्वारा उक्त घटनाओं को अंजाम दिया गया था। चोरी किये गये वाहनों को उनके द्वारा शोभित राज के कैंचीवाला स्थित किराये के घर के पास एक खाली स्थान में झाडियों में छिपाकर रखा गया था। जिन्हें वह बाहरी राज्यों में ले जाकर बेचने की फिराक में थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments