Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डगंगा में नहाते हुए पर्यटक गंगा में डूबा, तलाश जारी

गंगा में नहाते हुए पर्यटक गंगा में डूबा, तलाश जारी

देहरादून। लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र अंतर्गत चीला शक्ति नहर में कौड़िया पुल के पास दिल्ली के पांच पर्यटक नहाने उतर गए। गहराई और बहाव का अंदाजा नहीं होने की वजह से दो पर्यटक नहर में बह गए। शोर मचने पर एक दुकानदार ने एक पर्यटक को डूबने से बचा लिया। दुसरे की तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। जानकारी लेने के बाद नहर में राफ्ट की सहायता से सर्च ऑपरेशन चलाना शुरू किया। फिलहाल नहर में बहने वाले पर्यटक का कुछ पता नहीं चला है। एसडीआरएफ लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। एसडीआरएफ के इंस्पेक्टर कविंद्र सजवान ने बताया नहर में बहने वाले पर्यटक की पहचान 24 वर्षीय मयंक निवासी दिल्ली के रूप में हुई है, जबकि दुकानदार ने जिस पर्यटक को बचाया है।  उसका नाम दिल्ली निवासी अखिलेश है। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments