Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Saturday, September 12, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी के तीन सालः राजधानी में भव्य रोड शो, फूलों से...

सीएम धामी के तीन सालः राजधानी में भव्य रोड शो, फूलों से हुआ स्वागत

देहरादून। उत्तराखंड की धामी सरकार के तीन साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर देहादून में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रदेश की राजधानी देहरादून में सीएम धामी का भव्य रोड शो हुआ। इस दौरान फूलों की बरसात के उनका स्वागत हुआ। वहीं, परेड मैदान में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान सीएम ने वहां लगी प्रदर्शनी का अवलोकन किया। सीएम ने संबोधन से पहले आंदोलनकारियों को नमन कर याद किया। कहा कि प्रदेश की जनता ने दूसरी बार सरकार को जनमत देखकर एक मिथक भी तोड़ा है। उत्तराखंड पर्यटन और वेटिंग डेस्टिनेशन के रूप  में उभर रहा है। बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत कमी आई है। चुनौतियां आई हैं, लेकिन उत्तराखंड में कई उपलब्धियां हासिल की है। जिसकी गूंज पूरे देश में है। सरकार ने नकल माफिया पर शिकंजा कसने के लिए देश का पहला कठोर नकल रोधी कानून लागू किया। जट सत्र में सरकार ने भू- कानून भी पारित किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा से पहले उत्तराखंड धर्मस्व एवं तीर्थाटन परिषद का गठन हो जाएगा। उन्होंने शीतकालीन यात्रा को राज्य की अर्थव्यवस्था और रोजगार के लिए गेमचेंजर बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में अवैध कब्जे हटाने का अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक अतिक्रमण खत्म नहीं होता।
सीएम ने कहा कि 2022 में राजनीतिक विश्लेषकों का मानना था कि भाजपा की सरकार वापसी नहीं कर पाएगी, क्योंकि इस तरह की परिपाटी नहीं है। लेकिन भाजपा को जनता आशीर्वाद मिला और सरकार बनी। तीन वर्ष में सरकार के सामने कई तरह की चुनौतियां आईं। रैणी, सिलक्यारा टनल, जोशीमठ भू-धंसाव, माणा भूस्खलन जैसी कई आपदाओं की चुनौती आई तो अपने लोगों के बीच खड़े होकर केंद्र और राज्य की एजेंसियों के सहयोग से इनका सामना किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख से निकला था कि यह दशक उत्तराखंड का दशक होगा। उत्तराखंड का दशक बनाने में प्रदेश की मातृशक्ति की अहम भूमिका होने वाली है। कहा कि सभी विभागों को 3-5 गेमचेंजर योजनाएं बनाने के निर्देश दिए गए हैं। वित्त विभाग को भी अगले 10 साल की चुनौतियों के अनुरूप राजस्व प्राप्तियों को लेकर रोडमैप बनाने को कहा गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments