Latest news
बुक्सा जनजाति की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा प्रशिक्षण एवं उत्पादन कें... मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी और आशीर्वाद से भाजपा जीत की हैट्रिक लगायेगीः भट्ट भाजपा पीड़ित परिवार के साथ, नहीं बख्शे जायेंगे कार्यकर्ता के हत्यारेः भट्ट मुख्यमंत्री ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण बैरागीवाला घटना की सीएम धामी ने की कड़े शब्दों में निंदा युवक की हत्या के बाद सहसपुर क्षेत्र में माहौल तनावपूर्ण, तीन आरोपी गिरफ्तार कांग्रेस प्रदेश प्रभारी शैलजा फिर आयेंगी दो दिवसीय उत्तराखण्ड दौरे पर आदित्य ठाकरे के जन्मदिवस पर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने मनाया उत्सव, मिठाई बांटकर दी शुभकामनाएं खटीमा में मुख्यमंत्री ने गिनाई केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां मंत्री गणेश जोशी ने जखोली में जनकल्याण शिविर में सुनीं जनसमस्याएं

[t4b-ticker]

Monday, June 15, 2026
Homeउत्तराखण्डपत्रकार कल्याण कोष एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना की समिति की...

पत्रकार कल्याण कोष एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना की समिति की बैठक आयोजित

देहरादून। सूचना निदेशालय में महानिदेशक बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में पत्रकार कल्याण कोष एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना की समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पत्रकार कल्याण कोष के 11 प्रकरणों पर विचार किया गया तथा समिति द्वारा पात्र 06 प्रकरणों पर सर्वसम्मति से कुल रु. 30 लाख की आर्थिक सहायता दिये जाने की संस्तुति प्रदान की गई। इन्हीं प्रकरणों के अन्तर्गत विगत माह में दिवंगत हुए पत्रकार स्व0 मंजुल सिंह माजिला के परिवार को भी समिति द्वारा आर्थिक सहायता की संस्तुति प्रदान की गई है।
महानिदेशक ने बताया बैठक में जिन प्रकरणों के अभिलेख अपूर्ण पाये गये उन्हें एक मौका देते हुए उन प्रकरणों पर संबंधित जनपद के जिला सूचना अधिकारियों से आवेदन पूर्ण कराते हुए उन्हें आगामी बैठक में प्रस्तुत किये जाने का निर्णय लिया गया है तथा मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अन्तर्गत कुल 01 प्रकरण को समिति के सम्मुख रखा गया, जिस पर समिति द्वारा आवश्यक अभिलेख न होने के कारण आगामी बैठक में प्रस्तुत किये जाने का निर्णय लिया गया। समिति के निर्णय का अंतिम अनुमोदन समिति के अध्यक्ष मुख्यमंत्री द्वारा किया जायेगा। बैठक में पत्रकार कल्याण कोष समिति के गैर सरकारी सदस्य पत्रकार प्रतिनिधि बी0डी0 शर्मा, डॉ0 डी0डी0 मित्तल, निशा रस्तोगी, दिनेश जोशी सहित सूचना विभाग के अपर निदेशक आशिष कुमार त्रिपाठी तथा संयुक्त निदेशक के.एस. चौहान उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments