Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Saturday, September 12, 2026
Homeउत्तराखण्डजी.आर.डी. के 11 छात्रों की मेगा रबर टेक्नोलॉजीज गुरुग्राम में नियुक्ति  

जी.आर.डी. के 11 छात्रों की मेगा रबर टेक्नोलॉजीज गुरुग्राम में नियुक्ति  

देहरादून। राजधानी के प्रतिष्ठित मैनेजमेंट एवं इंजीनियरिंग कॉलेज गुरु राम दास इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, देहरादून में जानी मानी बहु राष्ट्रीय कंपनी मेगा रबर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, गुडगाँव ने कैंपस प्लेसमेंट किया। जिसमे मैनेजमेंट एवं मैकेनिकल  इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग किया। कई चरणों की प्रक्रिया के बाद कुल 11 छात्र-छात्राओं को नियुक्ति दी गयी। चयनित छात्रों ने चयन का श्रेय अपने अभिभावकों एवं अध्यापको को दिया। संसथान के वाईस चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह ओबेराय ने सभी चयनित 11 छात्र-छात्राओं एवं उनके अध्यापको को बधाई दी  एवं उनसे अपने तकनीकी ज्ञान का उपयोग मानव कल्याण में करने को कहा। महानिदेशक डॉ. पंकज चौधरी ने  मेगा रबर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड की एच् आर. टीम का स्वागत किया एवं संस्थान के 11 छात्र-छात्राओं को चयनित करने के लिए धन्यवाद प्रेषित किया ! उन्होंने बताया कि उपरोक्त प्रतिष्ठान में कॉलेज के कई पुरातन छात्र भी सेवाएं दे रहे है। चयनित छात्रों में आदित्य सहाय, कनिका शर्मा, हर्षिता शर्मा, अंशु रावत, दिव्जीत दत्ता, संतोष प्रजापति, आशीष मौर्या, देवेश रावत, शिवांश गुप्ता, रिया शामिल रहे। इस अवसर पर संसथान के वाईस चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह ओबेराय, सरदार प्रबजी ओबेराय, महा निदेशक डॉ. पंकज चौधरी, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ऑफिसर अनुज पालीवाल, डॉ. रोहित, डॉ. करुणाकर झा, रजनी शर्मा आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments