Latest news
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में यूपीसीएल एवं पिटकुल की समीक्षा बैठक आयोजित मुख्य सचिव की अध्यक्षता में व्यय वित्त समिति की बैठक आयोजित, पांच प्रस्तावों को मिली मंजूरी राज्यपाल ने हरिद्वार में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का उद्घाटन किया युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में धामी सरकार का बड़ा कदम, 1818 पदों पर भर्ती प्रक्रिय... मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाए गए नामांतरण अभियान से प्रदेश के हजारों लोगों को राहत उत्तराखण्ड में किसानों की समृद्धि के लिए कृभको का संतुलित उर्वरकों के उपयोग पर जोर निर्दलीय विधायक उमेश विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देने का एलान दो दिन की कार्यवाही, जवाबदेही की परीक्षा सीएम धामी ने 7,844.18 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश किया रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद

[t4b-ticker]

Friday, October 30, 2026
Homeउत्तराखण्डडीएम की सख्ती के चलते, आईएसबीटी चौक ड्रेनेज सिस्टम का अब स्थायी...

डीएम की सख्ती के चलते, आईएसबीटी चौक ड्रेनेज सिस्टम का अब स्थायी समाधान कार्य जोरों पर

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल ने आईएसबीटी चौक से आउटफॉल तक ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण और मौजूदा नाले की सफाई हेतु स्मार्ट सिटी से बजट का प्रबन्धन किया है इन कार्यों हेतु विधिवत टैण्डर जारी कर कार्य प्रारम्भ हो गया है। इस सभी कार्यों की टैण्डर प्रक्रिया में एक वर्ष का रखरखाव शामिल है, (जिसे 3 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है)। मुख्यमंत्री के फोकस एरिया आईएसबीटी ड्रेनेज पर डीएम ने ठोस समाधान निकालते हुए प्रभावी प्लान तैयार किया जिस पर अब कार्य युद्धस्तर पर जारी है, डीएम स्वयं मॉनिटिरिंग कर रहें। डीएम ने सख्ती के कारण ही वर्षों से लम्बित आईएसबीटी डेªनेज कार्य आखिरकार युद्धस्तर पर जारी है। कार्यों का डीएम जल्द ही स्थलीय निरीक्षण करेंगे।
आईएसबीटी पर वर्षों से जनमानस को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिससे जलभराव की घटना से समस्या होती रही है और यह प्रत्येक बरसात में एक बहुत बड़ी समस्या बनी रहती है, कई बार दुर्घटनाओं का भी कारण बनता है। अब इस पर डीएम ने प्लान तैयार कर स्मार्ट सिटी से बजट की व्यवस्था करते हुए इसका स्थायी समाधान खोज लिया है, और अब इस कार्य प्रारम्भहो गया है।
मानसून सीजन में शहर का एंट्री द्वार आईएसबीटी चौक अब जलमग्न नहीं होगा। मा० सीएम की प्ररेणा से जिलाधिकारी के प्रयासों से आईएसबीटी में स्मार्ट सिटी से नया ड्रेनेज सिस्टम निर्माण का काम शुरू हो गया है और जल्द ही इसे पूरा किया जाएगा। जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी बजट में योजना के निर्माण के साथ ही इसके रखरखाव का प्रावधान भी किया है। आईएसबीटी में जलभराव की समस्या दूर होने से आम जनता एवं यात्रियों को अब परेशानी का सामना नहीं करना पडेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments