Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Saturday, September 12, 2026
Homeउत्तराखण्डबच्चे के पड़ोसी के घर की घंटी बजाने को लेकर बवाल, दो...

बच्चे के पड़ोसी के घर की घंटी बजाने को लेकर बवाल, दो लोग घायल

रुड़की। इमली रोड पर बच्चे के पड़ोसी के मकान की बार-बार घंटी बजाने के कारण दो पक्षों में मारपीट हो गयी। जिससे दोनो पक्षों के दो लोग घायल हो गये। जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने जंाच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की देर शाम बच्चों की बात को लेकर दो पक्षों में जमकर लात घूंसे और लाठी डंडे चले। जिससे मौके पर हंगामा और अफरातफरी मच गई। इस मारपीट में फिरोज और दूसरे पक्ष की शहजादी पत्नी मेहरबान घायल हुए हैं। आसपास के लोगों ने दोनों ओर से घायलों को सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार हुआ है।
बताया जा रहा है कि इमली रोड़ निवासी मेहरबान का पुत्र जुबैर बार बार फिरोज के मकान की बैल बजा रहा था जिसे कई बार मना किया गया लेकिन वह नहीं रुका। आरोप है कि इसी को लेकर फिरोज पुत्र यामीन गुस्से से आग बबूला हो गया और उसने मेहरबान के घर पर पहुंचकर उसकी पत्नी शहजादी के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। आरोप है कि फिरोज के साथ बाबर और सोनू भी थे जिन्होंने शहजादी के साथ मारपीट की। इस मारपीट में फिरोज और शहजादी घायल हुए हैं। फिलहाल दोनों का उपचार रुड़की के सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है वहीं पुलिस जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments