Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Friday, July 24, 2026
Homeउत्तराखण्डआईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय इंटर-यूनिवर्सिटी कल्चरल फेस्ट का आगाज

आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय इंटर-यूनिवर्सिटी कल्चरल फेस्ट का आगाज

देहरादून। आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी के वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव ‘लम्हे 2025’ की शुरुआत धूमधाम से हुई। आयोजक टीम और विश्वविद्यालय के उत्साही छात्रों के कड़ी मेहनत की वजह से इस साल यह आयोजन और भी भव्य रहा। देशभर के कई कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज़ के छात्रों ने इसमें हिस्सा लिया। पहले दिन का कार्यक्रम म्यूजिक, गेमिंग, फैशन और मनोरंजन से भरपूर रहा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9.30 बजे कैंपस में डीन स्टूडेंट वेलफेयर, डॉ. विनय राणा के संबोधन से हुई। उन्होंने दूसरे संस्थानों से आए छात्रों का स्वागत किया और इस बड़े स्तर पर हुए पार्टिसिपेशन पर खुशी जताई। साथ ही, उन्होंने सभी प्रतिभागियों को अगले तीन दिनों तक भरपूर आनंद लेने और अपनी क्रिएटिविटी दिखाने के लिए प्रोत्साहित किया।
मुख्य अतिथि आनंद वर्धन (अतिरिक्त मुख्य सचिव, वित्त एवं इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, उत्तराखंड सरकार) ने आईएमएस यूनिसन यूनिवर्सिटी को देहरादून के सबसे बड़े टेक्नो-मैनेजमेंट इवेंट के आयोजन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों के समग्र विकास और करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके बाद माननीय कुलपति डॉ. अनिल सुब्बाराव पैला ने अपने स्वागत भाषण में छात्रों के कला और प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने अगले तीन दिनों में होने वाली गतिविधियों के बारे में बताया और सभी प्रतिभागियों से बिना झिझक अपनी कला दिखाने का आग्रह किया। साथ ही, उन्होंने विश्वविद्यालय की तरफ से हर संभव सुविधा देने का आश्वासन दिया। रजिस्ट्रार कर्नल प्रणव कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन में मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया और लम्हे 2025 की कोर टीम की मेहनत की सराहना की। उन्होंने 30$ यूनिवर्सिटीज़ और संस्थानों से आए प्रतिभागियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी स्कूलों के डीन, हेड्स, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट डीन, चीफ प्रॉक्टर, डायरेक्टर आईक्यूएसी, फैकल्टी और स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments