Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डसरकार तीन साल में संकल्प पत्र के 70 प्रतिशत वादे कर चुकी...

सरकार तीन साल में संकल्प पत्र के 70 प्रतिशत वादे कर चुकी पूरे

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार निरंतर राज्य के विकास के लिए काम कर रही है तथा उनका लक्ष्य उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाना है। अपनी सरकार के 3 साल का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में शनिवार को राजधानी दून में आयोजित एक रोड शो के दौरान उन्होंने कहा कि 2022 के संकल्प पत्र में उन्होंने जनता से जो वायदे किए थे उनमें से 70 प्रतिशत वायदों को उनकी सरकार पूरा कर चुकी है। तथा शेष बचे कुछ कामों को निपटाने का प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि आगामी दो सालों में सरकार को क्याकृक्या करना है उसका रोड मैप तैयार किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन तीन सालों में उनकी सरकार द्वारा राज्य में यूसीसी लागू करने से लेकर नकल माफिया पर लगाम कसने के लिए सख्त कानून बनाने तथा दंगों के दौरान होने वाले नुकसान की भरपाई दंगा करने वालों से वसूलने और जबरन धर्मांतरण को रोकने तथा जमीनों की लूटपाट को रोकने के लिए सख्त भू कानून लाने जैसे अनेक काम किए गए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार विकास और विरासत दोनों की हिफाजत के लिए विकल्प रहित संकल्प के फार्मूले पर काम कर रही है। राज्य में प्रति व्यक्ति आय में लगातार वृद्धि हो रही है तथा विकास की अनेक परियोजनाओं पर काम जारी है।
मुख्यमंत्री का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा निर्देशन में हम लगातार विकास को जारी रखे हुए हैं। उत्तराखंड देश का पांचवा विकसित राज्य बन चुका है तथा हम एक आदर्श राज्य बनने की ओर अग्रसर है। रोड शो में भारी भीड़ देखने को मिली। लोग हाथों में मोदी और धामी की तस्वीर लगे बोर्ड लगाकर पहुंचे थे। महानगर भाजपा द्वारा आयोजित इस रोड शो में लोगों ने जमकर फूल वर्षा की। राज्य में यह कार्यक्रम मार्च के अंत तक जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments