Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डतीर्थ स्थलों की बुकलेट में मिलेगी सभी मठ मंदिरों की जानकारी

तीर्थ स्थलों की बुकलेट में मिलेगी सभी मठ मंदिरों की जानकारी

देहरादून। उत्तराखंड का शासन प्रशासन इन दिनों चार धाम यात्रा की तैयारियों में जुटा हुआ है। चार धाम यात्रा मार्गाे से बर्फ हटाने का काम जोर-शोर से जारी है तथा सड़कों की मरम्मत का काम और यात्रा मार्गों पर जन सुविधाओं का इंतजाम किया जा रहा है। वही बद्री केदार समिति भी व्यवस्थाओं में बदलाव करने में जुटी है।
अभी बीते दिनों केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में मोबाइल पर प्रतिबंध लगाने की बात कही गई थी। मंदिर परिसर के 30 मीटर के दायरे में मोबाइल से फोटोग्राफी व रील बनाने पर प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं अब समिति द्वारा देश की 12 भाषाओं में एक बुकलेट भी लॉन्च की जा रही है जो उन सभी मठ मंदिरों की जानकारी श्रद्धालुओं को देगी जो मंदिर समिति के अधिकार क्षेत्र में आते हैं। इसमें 47 धार्मिक स्थल है इस बुकलेट को विभिन्न राज्यों की 12 भाषाओं में प्रकाशित किया जाएगा तथा यात्रियों के विश्राम स्थलों से लेकर सभी होटलों में इस पुस्तिका को रखा जाएगा। मंदिर समिति का कहना है कि पूरे देश के लोग इससे अपनी भाषा में इन तीर्थ स्थलों की जानकारी कर पाएंगे।
तीर्थ पुरोहित भी समिति के इस फैसले का स्वागत कर रहे हैं। लेकिन इसके बारे में कांग्रेस के नेता गणेश गोदियाल का कहना है कि धामों की वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी पर तो पहले भी प्रतिबंध के नियम थे। लेकिन खुद भाजपा के नेताओं और समिति के लोगों ने ही गर्भग्रह तक की फोटो खींची और अपनी फोटो के साथ वायरल की। उनका कहना है कि जब से मंदिर समिति का काम बीजेपी के अधिकार में आया है वह खुद ही व्यवस्थाओं को बिगाड़ने में जुटी है। नियम कानून तो पहले भी थे लेकिन सवाल उन नियमों के पालन को लेकर है कि वह कितना पालन हो पाते हैं। 30 अप्रैल को शुरू होने वाली चार धाम यात्रा को लेकर 5 अप्रैल को गढ़वाल कमिश्नर की अध्यक्षता में ऋषिकेश में होने वाली बैठक में यह सभी बातें रखी जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments