Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डगरीब महिला का 17 हजार विद्युत बिल माफ

गरीब महिला का 17 हजार विद्युत बिल माफ

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बसंल ने गरीब महिला का 17 हजार रूपये का विद्युत बिल माफ करते हुए बिल का भुगतान डीएम रायफल फंड से किया। आज यहां जिलाधिकारी सविन बंसल का दूरस्थ क्षेत्र त्यूनी में बहुउद्देशीय शिविर जहां जनता के लिए कई सौगात लेकर आया वहीं असहाय एवं निर्बल लोगों के लिए भी किसी सपने से कम नहीं है। एक ओर जहां महिला को मौके पर ही आर्थिक सहायता, दिव्यांगों को पेंशन व उपकरण, दिव्यांग बच्चों को उपकरण पेंशन के साथ रिस्पांसर योजना से पढाई तथा बाधाधार निवासियों के लिए गैस वितरण प्याईट सब मौके पर ही निर्णय लिया।
फनार निवासी दुर्गा देवी जिनके पति की मृत्यु पिछले वर्ष हो गई है, उनके पांच बच्चें हैं जिनका भरणपोषण वह मजदूरी कर कर रही हैं का विद्युत बिल 17 हजार है, जिसे माफ करने की गुहार लगाई, जिस पर डीएम ने उक्त महिला के बिल का भुगतान रायफल फंड से विघुत विभाग को भुगतान किया गया। मुन्धौल निवासी गरीब महिला प्रमिला देवी, जिसने अपनी व्यथा डीएम को सुनाई तथा भवन क्षति पर आर्थिक सहायता का आवेदन किया, जिस पर डीएम ने त्वरित कार्यवाही कराते हुए तहसील त्यूनी में महिला के नाम आर्थिक सहायता का चौक जारी कर महिला को दिया।
बहुउद्देशीय शिविर में 11 वर्षीय डिरनाड़ निवासी दिव्यांग बालक कार्तिक को मिला ट्राई साईकिल स्पॉसरशिप योजना से शिक्षा हेतु 4 हजार के साथ ही समाज कल्याण विभाग से प्रतिमाह दिव्यांग पेंशन स्वीकृत। वहीं किरण 17, कनिष्का 10. जगतराम 38, सुमित 8, रेमेश सिंह 38, मंयक चौहान 7, हर्षवर्धन सिंह राणा 9. बैसाखु 45, बालक राम 25, अभीराम 53, कीरत सिंह, इलमदीन 38, इसानी 5. शिवांश 5, आशिष 9, कार्तिक 7. आयुष 11, सृष्टि पंवार 2, दिव्यांश 9 को दिव्यांग पेंशन स्वीकृत। 16 वर्षीय किशोरी रविना को स्पांसरशिप योजना से पढाई के लिए 4 हजार प्रतिमाह। बहुउद्देशीय शिविर में ग्राम पंचायत बाणाधार के निवासियों ने अपने प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके गांव से 04 किमी तक चिल्हाड़ तक गैस वाहन आता है उनके गावं नही आता जिससे लम्बी दूरी तय करनी पड़ती, बाणाधार तक गैस वितरण प्यांईट बढाने की मांग की जिस पर डीएम ने त्वरित कार्यवाही के आदेश दिए थे, जिस आज अमल कराते हुए ग्राम बाणाधार तक गैस वितरण प्वांइट बनाते हुए गांव वासियों को सुगम सुविधा प्रदान की गई है. जिस पर ग्रामीणों ने त्वरित एक्शन के लिए डीएम का धन्यवाद किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments