Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की वर्चुअल बैठक आयोजित

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की वर्चुअल बैठक आयोजित

देहरादून। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने कैनाल रोड का स्थित कार्यालय से  बीकेटीसी के सभी विश्राम गृह प्रबंधकों की वर्चुअल बैठक को संबोधित किया तथा सभी विश्राम गृहों में यात्रा पूर्व व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के निर्देश दिये।
मुख्य कार्याधिकारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 4 मई तथा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को खुल रहे है यात्रा से पहले मंदिर समिति के विश्रामगृहों में सौंदर्यीकरण,विद्युत, पेयजल, स्वच्छता, आवासीय व्यवस्था, सीसीटीवी की उपलब्धता आदि हेतु कार्य हो रहा है तीर्थयात्रियों को अधिक से अधिक  सुविधाएं मिले इसके लिए समिति के प्रयासरत है। इस संबंध में उन्होंने विश्राम गृह प्रबंधकों से भी अलग-अलग बातचीत की तथा प्रबंधकों की समस्याएं तथा सुझाव भी सुने। बैठक की शुरुआत करते हुए अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी ने कहा कि यात्रा से पहले सभी विश्राम गृहों में मूलभूत सुविधाओं में सुधार किया जा रहा है। बैठक में सहायक अभियंता गिरीश देवली,सहायक अभियंता विपिन तिवारी, मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़, इंटरनेट कार्डिनेटर दीपेन्द्र रावत, पीए कुलदीप नेगी आदि मौजूद रहे। वर्चुअल बैठक  में देहरादून, ऋषिकेश, पौड़ी, टिहरी, देवप्रयाग श्रीनगर, रूद्रप्रयाग, गुप्तकाशी, सोनप्रयाग, चमोली, नंदप्रयाग, पीपलकोटी,जोशीमठ, बदरीनाथ धाम स्थित विश्राम गृहों के व्यवस्थापकों ने अपनी समस्यायें तथा सुझाव बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी के समक्ष रखे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments