Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डनिजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कार्यवाही को मुख्य शिक्षाधिकारी को सौंपा...

निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कार्यवाही को मुख्य शिक्षाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल के नेतृत्व में एन॰एस॰यू॰आई॰ कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय देहरादून में निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कार्यवाही करने हेतु मुख्य शिक्षाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। छात्रसंघ अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि अगर जल्द से जल्द इस मामले में शासन-प्रशासन द्वारा कार्यवाही नहीं की गई तो पूरा छात्रसंघ अभिभावकाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
इस दौरान सौरभ सेमवाल,स्वयं रावत, आकाश अवस्थी, मंथन भाटिया आदि कई एनएसयूआई कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन में कहा गया है कि देहरादून में निजी स्कूल संचालकों द्वारा प्रतिवर्ष फीसों में भारी वृद्धि की जाती है जिसे कई अभिभावक अदा करने में समर्थ नहीं होते। इस प्रकार से निजी स्कूलों द्वारा अभिभावकों का जमकर आर्थिक शोषण किया जाता है। इस सम्बन्ध में निम्नलिखित तथ्य इस ज्ञापन के माध्यम से आपके समक्ष रखना चाहते हैं। विगत काफी समय से बेहताशा मंहगाई बढ़ गई है जिससे आम जनता की कमर टूट चुकी है, ऐसी दशा में निजी स्कूल संचालकों द्वारा इस वर्ष भी फीस में वृद्धि की जा रही है जिससे अभिभावकों के ऊपर आर्थिक बोझ बढ़ जायेगा तथा इससे बच्चों की शिक्षा-दीक्षा में व्यवधान उत्पन्न होगा। हर वर्ष निजी स्कूलों द्वारा फीस बढोत्तरी के कारण कई अभिभावक अपने बच्चों को निजी स्कूलों में नहीं पढ़ा पा रहे हैं और बीच में ही बच्चों को निजी स्कूलों से निकालकर सरकारी स्कूलों में डालना पड़ रहा है जिस कारण देश की भावी पीढ़ी का जीवन पूरी तरह से बर्बाद हो जायेगा।
कुछ निजी स्कूलों द्वारा हर वर्ष स्लेबस को बदलने का व्यवसाय शुरू कर दिया है जिसके कारण अभिभावकों से किताबों के नाम पर भी लूट-खसोट मची हुई है इसका कारण यह है कि कुछ निजी स्कूल संचालकों की बुक पब्लिशिंग हाउस संचालकों के साथ कमीशनखोरी तय है जिसका खमियाजा आखिर में अभिभावकों को ही उठाना पड़ता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments