Latest news
उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डबीकेटीसी की हैलीकॉप्टर शटल सेवा एवं चार्टर हैली प्रतिनिधियों से बैठक

बीकेटीसी की हैलीकॉप्टर शटल सेवा एवं चार्टर हैली प्रतिनिधियों से बैठक

देहरादून। बदरीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति तथा बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ में सेवाप्रदाता  हैली शटल सेवा/चार्टर हैली कंपनियों के प्रतिनिधियों की आज केनाल रोड कार्यालय सभागार देहरादून में  आयोजित बैठक में श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों को सरल सुगम दर्शन व्यवस्था बनाये जाने पर चर्चा हुई।इस बात पर आम सहमति रही कि सभी तीर्थयात्रियों को धामों में सुगमतापूर्वक दर्शन हों ।
बैठक में शटल एवं चार्टर के माध्यम से आने वाले श्रद्धालुओं हेतु दर्शन व्यवस्था,शटल एवं चार्टर के माध्यम से आने वाले श्रद्धालुओं को दी जाने वाली प्राथमिक,शटल एवं चार्टर के माध्यम से आने वाले श्रद्धालुओं का विवरण यात्रियों का विवरण  एक दिन पहले मन्दिर समिति को उपलब्ध कराये जाने,
,मन्दिर समिति एवं हैली आपरेटर के मध्य आपसी समन्वय/सहयोग,के सम्बन्ध में चर्चा हुई। इस अवसर पर श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने कहा कि यात्रा पूर्व हैली कंपनियों से बैठक का उद्देश्य सभी आम यात्रियों तथा हैली यात्रियों के बीच समन्वय स्थापित कर सरल सुगम दर्शन करवाना है। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता अनिल ध्यानी तथा सहायक अभियंता विपिन तिवारी ने भी हैली कंपनी प्रतिनिधियों से बातचीत की। बैठक में मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़,  विश्वनाथ हैली नोडल अधिकारी बदरीनाथ विकास जुगराण, इंटरनेट कार्डिनेटर दीपेन्द्र रावत,हैली नोडल अधिकारी केदारनाथ सूरज जमलोकी आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर हैलीयात्रा, रूद्राक्ष,एयरकाप्टर,थंबी, हेरिटेज,हिमालय, शिवभोले,हिमालयन रोटर्स, रिलीजियस आदि कंपनियों के प्रतिनिधि आयुष, प्रदीप चौहान कमल कटाच, अंकित वर्मा, बीके छाबड़ा,राज शाह, अभिषेक मनीष भंडारी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments