Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डहिन्दी फिल्मों के दिग्गज निर्देशक और अभिनेता मनोज कुमार की अस्थियां गंगा...

हिन्दी फिल्मों के दिग्गज निर्देशक और अभिनेता मनोज कुमार की अस्थियां गंगा में विसर्जित

हरिद्वार। हिन्दी सिनेमा के दिग्गज मशहूर निर्देशक व फिल्म अभिनेता मनोज कुमार की अस्थियां शनिवार को हरकी पैड़ी पर गंगा में विसर्जित की गई। इस मौके पर उनका पूरा परिवार व शुभचिंतक मौके पर मौजूद रहे।
शनिवार की सुबह मनोज कुमार के दोनों पुत्र और परिवार के कई सदस्य अस्थियां लेकर हरकी पैड़ी पहुंचे।जहां वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ उनके तीर्थ पुरोहित ने हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर अस्थि का विसर्जन कराया। उनके पुत्र कुणाल ने कहा कि मां गंगा में अस्थि विसर्जन की है। और मां गंगा से वे उनकी आत्मा की शांति के लिए कामना कर रहे है।
गौरतलब है कि मनोज कुमार सिर्फ एक बालीवुड के एक मशहूर अभिनेता ही नही थे। उन्होंने कई यादगार देश भक्ति और सामाजिक फिल्मों का निर्देशन भी किया। साठ से लेकर अस्सी के दशक तक उनके द्वारा बनाई गयी फिल्मों ने दर्शकों के दिलों पर अपनी छाप छोडी। उन्होंने अपनी फिल्मों के माध्यम से देशवासियों में देशभक्ती की भावना जगाने का काम किया। साथ ही उनकी कई फिल्मों में तत्कालीन देश के आम आदमी की समस्याओं को बखूबी दर्शाया गया था। नवरात्रों में उनके निधन के बाद राजकीय सम्मान के साथ मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments