Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डवाहन में बिना फिटनेस के ला रहे थे घोड़े-खच्चर

वाहन में बिना फिटनेस के ला रहे थे घोड़े-खच्चर

रुद्रप्रयाग। आगामी 2 मई से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा को देखते हुये जनपद में पहुंचने वाले घोड़े-खच्चरों की लगातार चेकिंग की जा रही है और जनपद सीमा से घोड़े-खच्चरों को वापस भेजा जा रहा है। वर्तमान समय में जनपद के कुछ क्षेत्रों में घोड़े खच्चरों पर इक्वाइन इंफ्लेंजुआ का संक्रमण होना पाया गया है। यह इन पशुओं में होने वाली एक प्रकार की संक्रामक यानि तेजी से फैलने वाली श्वास सम्बन्धी बीमारी होती है। पुलिस स्तर से जनपद सीमाओं, बैरियर व ऐसे स्थल जहां से जनपद में पशुओं का सम्भावित आवागमन हो सकता है, प्रभावी चेकिंग कर जनपद सीमा मेे पशु पालन विभाग से समन्वय स्थापित कर बिना फिटनेस के पहुंच रहे घोड़ा-खच्चरों को वापस भेजा जा रहा है। साथ ही जनपद क्षेत्रान्तर्गत की सीमाओं में आ रहे घोड़ा-खच्चरों की मानीटरिंग सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी की जा रही है। फिर भी कुछेक पशु स्वामी पिकप वाहनों में अपने पशुओं को बिना फिटनेस के ला रहे हैं। जनपद पुलिस द्वारा इस प्रकार से बिना स्वास्थ्य परीक्षण कराये पशुओं को जनपद सीमा में प्रवेश कराने वाले कुल 5 वाहनों को सीज करते हुए इन पशुओं को वापस भिजवाया गया है। बिना फिटनेस के जनपद सीमा कोई भी घोड़े-खच्चरों को नहीं ला सकता है। स्वास्थ्य परीक्षण कराना व पशु चिकित्सक द्वारा फिटनेस प्रमाण पत्र दिया जाना आवश्यक है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments