Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डसामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के प्रबल पक्षधर थे डा. अंबेडकरः राज्यपाल

सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के प्रबल पक्षधर थे डा. अंबेडकरः राज्यपाल

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने राजभवन  में भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि डॉ. आंबेडकर न केवल भारत के संविधान निर्माता थे, बल्कि वे सामाजिक न्याय, समानता और मानवाधिकारों के प्रबल पक्षधर भी थे। उन्होंने आजीवन समाज के कमजोर, वंचित और शोषित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और एक समतामूलक एवं समावेशी राष्ट्र की आधारशिला रखी। राज्यपाल ने कहा कि बाबासाहेब का जीवन दर्शन आज भी करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका योगदान भारतीय लोकतंत्र, सामाजिक सुधार और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में अमूल्य है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments