Latest news
24×7 अलर्ट मोड पर रहें अधिकारीः मुख्य सचिव बुद्धिजीवियों से संवाद में मुख्यमंत्री ने साझा की उत्तराखण्ड के विकास की प्राथमिकताएं 12 अक्टूबर को होगा मतदान, 14 अक्टूबर को मतगणना के बाद घोषित होंगे परिणाम दावे-आपत्तियों की सुपर चैकिंग के अन्तर्गत, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर और नैनीताल में स्थलीय निरीक्षण कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम की मन की बात कार्यक्रम स्थगित कर आपदा प्रभावितों के बीच पहुंचे डॉ. धन सिंह रावत रेयर डिजीज से पीड़ित बच्चों के उपचार के लिए डीएम की पहल हडको देहरादून में देश-भक्ति विषय पर स्वरचित एवं मौलिक कविता प्रतियोगिता आयोजित मुख्य सचिव ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना, व्यवस्थाओं का लिया जायजा चारधामों को प्लास्टिक मुक्त बनाने में जुटी धामी सरकार

[t4b-ticker]

Monday, September 28, 2026
Homeउत्तराखण्डसनफॉक्स ने मैक्स हॉस्पिटल देहरादून में पहला मरीज अनुभव केंद्र शुरू किया

सनफॉक्स ने मैक्स हॉस्पिटल देहरादून में पहला मरीज अनुभव केंद्र शुरू किया

देहरादून। उत्तराखंड के मशहूर स्टार्टअप सनफॉक्स टेक्नोलॉजीज, जो शार्क टैंक इंडिया में भी दिखा था, ने आज मैक्स हॉस्पिटल देहरादून में अपना पहला पेशेंट एक्सपीरियंस सेंटर खोला है। इस सेंटर में लोग स्पंदन नाम की दुनिया की सबसे छोटी ईसीजी मशीन और दूसरी दिल की देखभाल से जुड़ी तकनीक को देख और आज़मा सकते हैं। स्पंदन एक छोटा सा डिवाइस है जो लोगों को दिल का दौरा (हार्ट अटैक) और दूसरी दिल की बीमारियों का जल्दी पता लगाने में मदद करता है। इससे रिपोर्ट बनाकर डॉक्टर को घर बैठे भी भेज सकते हैं। कई बार लोगों को गैस और दिल के दौरे में फर्क नहीं समझ आता और इलाज देर से शुरू होता है। यह डिवाइस सही समय पर सही पहचान करके जान बचाने में मदद करता है। यह मशीन नियमित दिल की जांच के लिए भी बहुत फायदेमंद है, खासकर अगर किसी को दिल की धड़कन अनियमित रहती है या पुरानी दिल की बीमारी हो। इससे बार-बार अस्पताल जाने की ज़रूरत नहीं पड़ती-लोग घर से ही दिल की सेहत पर नज़र रख सकते हैं। उत्तराखंड के लोगों के लिए यह तकनीक बहुत काम की है क्योंकि यहाँ कई लोग दूर-दराज के गांवों में रहते हैं और अस्पताल तक जल्दी नहीं पहुँच पाते। अब वे जहाँ भी हों, इस तकनीक से समय पर सही इलाज पा सकते हैं।इस कार्यक्रम में मैक्स हॉस्पिटल के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट और डॉक्टर भी मौजूद थे। सनफॉक्स के फाउंडर और सीईओ रजत जैन ने कहा, “यह देहरादून से उठाया गया एक छोटा कदम है, जो लोगों की ज़िंदगी में बड़ा बदलाव ला सकता है।” सनफॉक्स को पूरे देश में पहचान शार्क टैंक इंडिया से मिली। हाल ही में, प्ब्डत् (भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद) ने उनके काम को बिल गेट्स को दिखाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कई बार उनकी तारीफ की है। कुछ दिन पहले स्टार्टअप महाकुंभ में केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने उन्हें हेल्थ कैटेगरी में श्स्टार्टअप महारथीश् का अवॉर्ड भी दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments