Latest news
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम ऋषिकेश में महिला आयोग का पांच दिवसीय महिला जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर शुरु सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे कामः डाॅ. धन सिंह रावत मुख्य सचिव ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की बुजुर्ग-दिव्यांगों के घर जाएंगे बीएलओ, करेंगे नोटिसों का निस्तारण एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी... मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा मुख्य सचिव ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की भाजपा परिवार ने धार्मिक अनुष्ठान एवं सेवा भाव कार्यक्रमों संग मनाया प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन संवाद ही हर समस्या के समाधान का सबसे प्रभावी माध्यमः राज्यपाल

[t4b-ticker]

Friday, August 7, 2026
Homeउत्तराखण्डकार खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत

कार खाई में गिरी, पांच लोगों की मौत

चमोली। जनपद के बिरही-निजमूला मोटर मार्ग पर ं एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी।. इस हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मौसम खराब होने की वजह से हादसे की जानकारी प्रशासन को देर से मिली। तेज आंधी तूफान और बारिश के बीच ही रेस्क्यू अभियान को अंजाम दिया गया। मृतकों के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, बिरही-निजमूला मोटर मार्ग पर  गाड़ी गांव के पास कोरेलधार में एक कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार सभी पांचों लोगों की मौत की सूचना है। मौके के लिए चमोली थाने से पुलिस की टीम रवाना हो चुकी है। क्षेत्र में भारी बारिश के चलते रेस्क्यू कार्यों में काफी दिक्कतें आईं। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग निजमूला क्षेत्र से किसी शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे. जो दशोली विकासखंड के हरमनी गांव जा रहे थे, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। घटना देर शाम की बताई जा रही है। लेकिन आंधी तूफान और बारिश के चलते किसी को भी घटना के बारे में सूचना नहीं मिल पाई।  चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि जनपद  में तेज आंधी तूफान, बारिश और ओलावृष्टि के बीच एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। वाहन में पांच लोग सवार थे। पांचों लोगों की दुर्घटना में मौत हो गई है। राजस्व विभाग और पुलिस की ओर से रेस्क्यू किया गया। फिलहाल, पांचों शवों को अस्पताल भेज दिया गया है। अग्रिम कार्रवाई के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments