Latest news
प्लान इंडिया के प्रोग्राम मैनेजर ने राज्यपाल से की भेंट विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला उद्यमियों को राज्यपाल ने किया सम्मानित सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में मनाया लोकपर्व फूलदेई चारधाम यात्रा से पहले ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने की तैयारी पंतनगर में 119वें अखिल भारतीय किसान मेले का मुख्यमंत्री ने किया शुभारम्भ अपर मेला अधिकारी ने कुंभ मेला की तैयारियों के तहत निर्माणाधीन घाटों का किया निरीक्षण कुंभ के लिये मेला क्षेत्र के साथ ही नजदीकी रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का होगा सुदृढ़ीकरण मुख्यमंत्री धामी ने परमार्थ निकेतन में 38वें अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव में किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड के वित्तीय प्रबंधन को राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहनाः सीएम खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के विकास को हरिद्वार व उधमसिंहनगर में अवसंरचना को मिल रहा प्रोत्साहन

[t4b-ticker]

Saturday, March 14, 2026
Homeउत्तराखण्डमहा रजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त ने किया जन्म मृत्यु पंजीकरण कार्य का...

महा रजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त ने किया जन्म मृत्यु पंजीकरण कार्य का निरीक्षण

देहरादून। मृत्युंजय कुमार नारायण, (आई.ए.एस.-1995), भारत के महा रजिस्ट्रार एवं जनगणना आयुक्त द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डोईवाला में जन्म मृत्यु पंजीकरण के कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान आम जन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिए गए कि केंद्र में होने वाले सभी जन्मों के पंजीकरण निर्धारित समय सीमा के अंदर ही हो। साथ ही जनमानस से भी अपील की कि वे भी जन्म या मृत्यु किसी भी घटना का पंजीकरण निर्धारित 21 दिनों की समय सीमा में करवा लें, जिस से वे अनावश्यक जुर्माने व अन्य कागजी कार्यवाही से भी बचेंगे। उनके द्वारा यह भी बताया गया कि यदि जन्म के बाद किसी अभिभावक द्वारा बच्चे का नाम  निश्चित नहीं किया गया है, तो रजिस्ट्रार बच्चे का जन्म बिना नाम के ही पंजीकृत कर सकते है तथा बाद में एक साल तक अभिभावक प्रमाण पत्र में बच्चे के नाम की एंट्री करा सकते है। केंद्र में पंजीकरण कार्य भारत सरकार के पोर्टल पर ही हो रहे हैं इस बात पर उनके द्वारा प्रसन्नता जतायी गयी। निरीक्षण के दौरान उत्तराखंड राज्य की संयुक्त महारजिस्ट्रार एवं निदेशक इवा आशीष श्रीवास्तव, चिकित्सा अधीक्षक कुँवर सिंह भंडारी उपजिलाधिकारी अपर्णा ढौंडियाल तथा जनगणना कार्य निदेशालय से शैलेन्द्र सिंह नेगी, संयुक्त निदेशक, संजीव कुमार, सहायक निदेशक एवं भावेश कुमार धीमान, सांख्यिकीय अन्वेषक आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments