Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeस्वास्थ्यकोरोना के नए वेरिएंट मिलने के बाद, राज्य में विदेश से लौटने...

कोरोना के नए वेरिएंट मिलने के बाद, राज्य में विदेश से लौटने वालों पर सख्त निगरानी

देहरादून: राज्य में जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से विदेश से लौटने वाले लोगों पर विशेष निगरानी सखने के निर्देश जारी किये गये हैं। हांगकांग और दक्षिण अफ्रीका में कोरोना का नया वेरिएंट मिलने के बाद देशभर में अलर्ट जारी होने के साथ इन दोनों देशों से लौटे रहे लोगों के स्वास्थ्य पर विशेष नजर रखने के भी निर्देश दिये गये हैं।

राजधानी देहरादून के जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार व मुख्य चिकित्साधिकारी डा. मनोज उप्रेती की ओर से सभी अफसरों को अलर्ट रहने एवं विशेष निगरानी को कहा गया है। इसके साथ ही सभी संस्थानों को आदेश दिये गये हैं कि यदि उनके अफसर, कर्मचारी कहीं विदेश से लौटे हों, और उनकी तबीयत खराब हो तो तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचना दें। ताकि उनकी जांच कराई जा सके।

देहरादून के जिला सर्विलांस अधिकारी डा. राजीव दीक्षित का कहना है कि विदेशों से आने वाले यात्रियों की अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर जांच हो रही है। इसके बाद भी यहां स्थानीय स्तर पर उनकी स्क्रीनिंग के लिए निर्देशित किया गया है। वहीं सभी संस्थानों को कहा गया है कि विदेश या दूसरे शहरों से वापस लौटने वाले व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर नजर रखें। तत्काल सूचना स्वास्थ्य विभाग या जिला प्रशासन को दें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments