Latest news
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम ऋषिकेश में महिला आयोग का पांच दिवसीय महिला जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर शुरु सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे कामः डाॅ. धन सिंह रावत मुख्य सचिव ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की बुजुर्ग-दिव्यांगों के घर जाएंगे बीएलओ, करेंगे नोटिसों का निस्तारण एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी... मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा मुख्य सचिव ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की भाजपा परिवार ने धार्मिक अनुष्ठान एवं सेवा भाव कार्यक्रमों संग मनाया प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन संवाद ही हर समस्या के समाधान का सबसे प्रभावी माध्यमः राज्यपाल

[t4b-ticker]

Friday, August 7, 2026
Homeउत्तराखण्डचारधाम यात्रा के लिए तैयार उत्तरकाशी जिला प्रशासन

चारधाम यात्रा के लिए तैयार उत्तरकाशी जिला प्रशासन

देहरादून। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आ रहे तीर्थयात्रियों को इस बारए पार्किंग से लेकर साफ सफाई की शानदार व्यवस्था देखने को मिलेगी। इस बार आठ स्थानों पर स्मार्ट टॉयलेट काम्पलेक्स के साथ ही कई जगह पार्किंग सुविधा विकसित की गई है।
यात्रा शुरु होने से एक दिन पहले जिलाधिकारी डॉण् मेहरबान सिंह बिष्ट ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि यात्री सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते यात्रा मार्ग पर शौचालयए पार्किंग और यातायात प्रबंधन को सुदृढ़ किया गया है। चारधाम यात्रा 2025 के सुगमए सुरक्षित और सफलतापूर्वक संचालन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारी की है। यात्रियों की बढ़ती संख्या और वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए प्रमुख मार्गों को सुगम और सुरक्षित बनाने का प्रयास किया गया है।
यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर खरसालीए जानकीचट्टीए बड़कोट और नौगांव सहित कई प्रमुख स्थानों पर पार्किंग सुविधाओं को सुदृढ़ किया गया है। वहीं गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हीना में सर्फेस पार्किंगए उत्तरकाशी मुख्यालय में मल्टी स्टोरी पार्किंगए गंगोत्री में मल्टी स्टोरी पार्किंग एवं रामलीला मैदानए जोशियाड़ा और बंदरकोट जैसे क्षेत्रों में सर्फेस पार्किंग स्थलों का विस्तार किया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि यात्रा मार्गों पर मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजलीए पानी और शौचालय आदि की व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जानकीचट्टी में आधुनिक शौचालय का निर्माण किया गया हैए जिससे स्वच्छता और सुविधा दोनों सुनिश्चित हो सके। यात्रा मार्ग पर आठ स्मार्ट टॉयलेट काम्प्लेक्स संचालित किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments