Latest news
विश्व संस्कृत दिवस से पूर्व, उत्तराखण्ड ने वैश्विक स्तर पर संस्कृत के प्रसार को दिया नया आयाम ऋषिकेश में महिला आयोग का पांच दिवसीय महिला जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर शुरु सहकारिता में हरियाणा व उत्तराखंड मिलकर करेंगे कामः डाॅ. धन सिंह रावत मुख्य सचिव ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की बुजुर्ग-दिव्यांगों के घर जाएंगे बीएलओ, करेंगे नोटिसों का निस्तारण एमडीडीए बोर्ड बैठक में 25 विकास प्रस्तावों को मिली मंजूरी, देहरादून-मसूरी के नियोजित विकास को मिलेगी... मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों में पीएम आवास योजना (शहरी) की प्रगति की हुई समीक्षा मुख्य सचिव ने वाह्य सहायतित परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की भाजपा परिवार ने धार्मिक अनुष्ठान एवं सेवा भाव कार्यक्रमों संग मनाया प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन संवाद ही हर समस्या के समाधान का सबसे प्रभावी माध्यमः राज्यपाल

[t4b-ticker]

Friday, August 7, 2026
Homeउत्तराखण्डश्रृद्धालु यात्रा के दौरान सरकार की गाईड लाईन का करें पालनः महाराज

श्रृद्धालु यात्रा के दौरान सरकार की गाईड लाईन का करें पालनः महाराज

देहरादून। आस्था, तप और श्रद्धा से परिपूर्ण, द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक देवाधिदेव महादेव के दिव्य, भव्य और अलौकिक धाम बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने पर देश-विदेश के सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि केदारनाथ धाम में भगवान शिव की पूजा और दर्शनों का लाभ लेने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का संचार होता है।
प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में केदारनाथ धाम के कपाट विधि विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि चारों धामों में आने वाले दर्शनार्थियों की सुरक्षा हेतु मानव उत्थान सेवा समिति ने गत वर्ष की भांति इस बार भी यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के माध्यम से दस करोड़ रुपए का दुर्घटना बीमा दिया गया है।
श्री महाराज ने बताया कि मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से चारोंधामों में आने वाले दर्शनार्थियों की सुरक्षा के लिए यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के माध्यम से दस करोड़ रुपए का दुर्घटना सुरक्षा बीमा दिया है। इसके तहत प्रत्येक धाम का दुर्घटना बीमा 2.50 करोड निर्धारित किया गया है। बीमा पॉलिसी के अनुसार मंदिर परिसर में भगदड़, ईश्वरीय जोखिम कवर और आतंकवाद जोखिम कवर के लिए प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति को 1 लाख की राशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि दर्शनार्थियों की सुरक्षा बीमा के तहत मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से उन्होंने बीमा प्रीमियम की धनराशि सेवाकर सहित 3,67,995 का चैक प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा दिया गया है।
केदारनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील करते हुए पर्यटन मंत्री श्री महाराज ने कहा कि श्रृद्धालु यात्रा में आने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें और अपनी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार तैयारी करें। उन्होंने कहा कि ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी के कारण स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए आवश्यक दवाएं और उपकरण साथ रखें। यात्रा के लिए आवश्यक दस्तावेज़, जैसे कि पहचान पत्र और यात्रा अनुमति, साथ रखें। यात्रा के दौरान सरकार की गाईड लाईन और दिशा-निर्देशों का पालन अवश्य करें और स्थानीय प्रशासन का सहयोग करते हुए आपनी यात्रा को सुरक्षित और सफल बना बनायें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments