Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डखाई में गिरी कार, एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, तीन लोग गंभीर...

खाई में गिरी कार, एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

चंपावत। शुक्रवार की सुबह टनकपुर पिथौरागढ़ हाईवे पर सुखीढांग के समीप एक कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए टनकपुर उपजिला चिकित्सालय में लाया गया है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि  कार सवार बरेली से पिथौरागढ़ घूमने जा रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह लगभग पांच के टनकपुर से चंपावत जा रही कार सुखीढांग के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों का टनकपुर उपजिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही चल्थी  पुलिस व एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू कर हॉस्पिटल में भर्ती कराया। घटना में मनोज (27 उम्र ) पुत्र तेजपाल निवासी बरेली बसंत विहार की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि कार सवार सभी बरेली से पिथौरागढ़ घूमने जा रहे थे। चल्थी पुलिस स्टेशन प्रभारी एसआई निर्मल लटवाल ने बताया कि सूचना मिलते ही रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और उप जिला चिकित्सालय टनकपुर भर्ती कराया गया। फिलहाल मृतक के परिजनों को घटना की सूचित दे दी गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments