Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डचारधाम यात्रा में अब तक चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए...

चारधाम यात्रा में अब तक चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शनः सीएम धामी

देहरादून। हमारी सरकार यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। चार धाम यात्रा 2025 आधिकारिक तौर पर 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन वैदिक मंत्रोच्चार और अनुष्ठानों के बीच गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ शुरू हुई थी। केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को और बद्रीनाथ के कपाट 4 मई को खोले गए थे। उत्तराखंड में चारधाम की यात्रा जारी है। उत्तराखंड में देश भर से श्रद्धालु चारधाम (केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री) की यात्रा करने पहुंच रहे है। चारधाम की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को उत्तराखंड में बड़ी संख्या में स्वागत किया जा रहा है। देश में जारी तनाव के बीच राज्य सरकार सुनिश्चित कर रही है कि सुरक्षा उपायों को लेकर जनतो को आश्वस्त किया जाए। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार बताया कि बीते नौ दिनों में ही चार लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारों धाम के दर्शन किए है।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु चार धाम यात्रा के लिए देवभूमि उत्तराखंड पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि ‘‘हमारी सरकार यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। चारधाम यात्रा 2025 आधिकारिक तौर पर 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन वैदिक मंत्रोच्चार और अनुष्ठानों के बीच गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ शुरू हुई थी। वहीं केदारनाथ धाम के कपाट 2 मई को और बद्रीनाथ के कपाट 4 मई को विधि विधान के साथ खोले गए थे। इससे पहले मंगलवार को एक अधिकारी ने बताया कि केदारनाथ यात्रा में घोड़ों और खच्चरों के इस्तेमाल पर 24 घंटे का प्रतिबंध लगा दिया गया है। प्रशासन ने यहां कुछ घोड़ों और खच्चरों की मौत की सूचना मिलने पर यह कदम उठाया।
बता दें अब तक चारों धामों में 4,44,115 से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। जिसमें केदारनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 1 लाख 87 हजार पार हो गई है। गंगोत्री धाम में 73,850, यमुनोत्री में 92,144 और बदरीनाथ में अभी तक 90,167 श्रद्धालु भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर चुके हैं।
पशुपालन सचिव (उत्तराखंड) बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा कि कल आठ घोड़े और खच्चर मरे थे, जबकि आज छह की मौत हो गई। हम इसके पीछे का कारण जानना चाहते थे। कल केंद्र से एक टीम भी मौतों के कारणों की जांच करने आएगी। इसके अतिरिक्त, सीएम धामी ने 3 मई को कहा कि केदारनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सरकार ने श्रद्धालुओं को त्वरित स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की गई है। रुद्रप्रयाग जिला आपदा की दृष्टि से अत्यंत संवेदनशील है, इसलिए जिले में अलग से मोबाइल नेटवर्क स्थापित किया गया है। केदारपुरी में बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को अब मुफ्त वाईफाई की सुविधा मिलेगी। श्रद्धालुओं ने इस पर खुशी जताते हुए सरकार और जिला प्रशासन का आभार जताया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments