Latest news
युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की मुख्यमंत्री धामी ने बीआरओ गेस्ट हाउस में बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा की मुख्यमंत्री के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी, चारधाम यात्रा बनी सुरक्षित व सुगम

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदारनाथ हाईवे के अधिकांश डेंजर जोनों का ट्रीटमेंट कार्य पूरा

केदारनाथ हाईवे के अधिकांश डेंजर जोनों का ट्रीटमेंट कार्य पूरा

रुद्रप्रयाग। हाईवे के अधिकांश डेंजर जोनों को दुरुस्त करने के बाद केदारनाथ धाम और केदारघाटी की लाइफ लाइन केदारनाथ हाईवे पर यात्रा का संचालन सकुशल हो रहा है। जबकि कई डेंजर जोनों पर कार्य अंतिम चरण में है। बरसात के समय जिन डेंजर जोनों से खतरा पैदा हो सकता है, वहां पहले से ही जेसीबी और पोकलैंड मशीन तैनात हैं। इसके अलावा निरंतर इन जोनों की निगरानी की जा रही है।
केदारनाथ हाईवे केदारनाथ धाम की यात्रा और केदारघाटी की लाइफ लाइन है. चारधाम परियोजना के कार्यों के बाद केदारनाथ हाईवे की स्थिति में अत्यधिक सुधार आया है। बेहद संकरा हाईवे चैड़ा होने से जाम की स्थिति से निजात मिली है। 16-17 जून 2013 की आपदा के सबसे अधिक दिक्कतें केदारनाथ हाईवे पर कुंड से गुप्तकाशी के बीच सफर करने में होती थी, लेकिन वर्ष 2024 की यात्रा से पहले कुंड से गुप्तकाशी के बीच लगभग लाठ किमी हाईवे का कायाकल्प हो चुका था। इसके अलावा हाईवे कई डेंजर जोनों का समाधान इस वर्ष की यात्रा शुरू होने से पहले किया जा चुका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments