Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डभारत से हारने की खुशी में मुनीर को पाक ने पहनाया हारः...

भारत से हारने की खुशी में मुनीर को पाक ने पहनाया हारः महाराज

देहरादून। प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण,पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा है कि भारतीय सेना ने आपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तानी एयर बेस और आतंकी ठिकानों को नष्ट करने के साथ-साथ पाक को भारत से  करारी शिकस्त मिली है। अपनी बर्बादी पर पर्दा डालने के लिए पाकिस्तान में भारत से मिली हार की खुशी में फील्ड मार्शल  असीम मुनीर को हार पहनाकर पांच सितारा रैंक दूसरे फील्ड मार्शल के पद पर प्रमोशन कर दिया। पाक की इस करतूत के बाद वह पूरी दुनिया में हास्य का पात्र बन गया है।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पाक सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने ‘द्वि-राष्ट्र सिद्धांतश् पर तंज़ कसते हुए कहा कि जिस प्रकार से पाकिस्तान में बलूचिस्तान, सिंध, पंजाब और पीओके के लोग स्वतंत्र होने की दशकों से मांग कर रहे हैं उसे देखते हुए पाक सेवा प्रमुख मुनीर को अब ष्चतुर्थ राष्ट्र सिद्धांत की बात पर अमल करना चाहिए।
श्री महाराज ने कहा कि पहलगाम की घटना के बाद भारत ने स्पष्ट कर दिया था कि वह पाक स्थित आतंकी ठिकानों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनायेगा, लेकिन जिस प्रकार से पाकिस्तान ने अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर को निशाना बनाने की असफल कोशिश की उससे सिद्ध हो गया है कि उसका इरादा हमारे रिहाइशी इलाकों पर हमला करने का था, परन्तु हमारी सेना ने पाक के नापाक एवं कुत्सित मंसूबों को भांप कर उसके षडयंत्र की हवा निकालकर रख दी। उन्होंने कहा कि यह भारत अब पहले वाला भारत नहीं है। यह प्रधानमंत्री मोदी का भारत है, सशक्त सैन्य शक्ति सम्पन्न भारत है, आधुनिक तकनीकी से लैस एक शक्तिशाली और समृद्ध भारत है और यदि उसे कोई छेढ़ेगा तो वह उसे छोड़ेगा नहीं। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने दुनिया को इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण दे दिया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments