Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डहेमकुंड साहिब के कपाट खुलने को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह

हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह

देहरादून । गोविंदघाट से पंज प्यारों की अगुवाई में सिख श्रद्धालुओं का जत्था आज शनिवार को बैंड बाजों की धुन के साथ घांघरिया के लिए रवाना होगा। हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। कपाट खुलने को लेकर तीन हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं और शुक्रवार को 500 से अधिक श्रद्धालु घांघरिया पहुंच चुके हैं।
हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। यात्रा को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु घांघरिया पहुंच चुके हैं। वहीं ऋषिकेश से पंज प्यारों की अगुवाई में सिख श्रद्धालुओं का जत्था शुक्रवार को गोविंदघाट गुरुद्वारा पहुंचा। शनिवार को गोविंदघाट गुरुद्वारे में अरदास के बाद पंज प्यारों की अगुवाई में श्रद्धालुओं का जत्था हेमकुंड साहिब के लिए रवाना होगा। घांघरिया में रात्रि प्रवास करने के बाद अगले दिन रविवार को वह हेमकुंड के लिए रवाना होंगे और निर्धारित समय पर विधि विधान के साथ हेमकुंड साहिब के कपाट खोल दिए जाएंगे। गुरुद्वारे के प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह साढ़े सात बजे अखंड पाठ होगा उसके बाद 15 मिनट का शबद कीर्तन और 7ः50 पर अरदास होगी।
आठ बजे यात्रा शुभारंभ का हुकमनामा लिया जाएगा। उसके बाद बैंडबाजों की धुन के साथ पंज प्यारों की अगुवाई में सरोपे पहनाकर सभी संगतों को हेमकुंड के लिए रवाना किया जाएगा। बताया कि पहले दिन के लिए चार हजार से अधिक ने पंजीकरण करवाया है। तीन हजार से अधिक श्रद्धालु पहुंच चुके हैं जिसमें से 500 से अधिक घांघरिया पहुंच गए हैं। इस साल कपाट खुलने के समय पंजाब से सतनाम, हरविंदर सिंह और गढ़वाल स्काउट की बैंड पार्टी मौजूद रहेगी। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments