Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराष्ट्रीयसुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर

दिल्ली: भारतीय सुरक्षाबलों ने जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में दो पाकिस्तानी आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया है। दोनोंआतंकवादियों पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी गुट जैश-ए-मोहम्मद से सम्बंधित बताये जा रहे हैं, जिसमे से एक इस संगठन का सरगना यासिर पारे भी शामिल है। वह आईईडी बनाने का मास्टरमाइंड बताया जाता है। दूसरे आतंकी की पहचान फुरकान के रूप में हुई है। वह लंबे समय से इलाके में सक्रिय था। 

सूत्रों के अनुसार जपोरा में सुरक्षाबलों को आतंकियों के मौजूद होने की सूचना मिली जिसके बाद मंगलवार देर रात पूरे इलाके में चेकिंग शुरू कर दी थी। सुरक्षा घेरा कड़ा होने के कारण आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई जिसमें उपरोक्त दोनों आतंकवादियों को सुरक्षा बालों ने मौत के घट उतार दिया। इससे पहले सुरक्षाबलों ने नागरिकों की सुरक्षा के लिए सभी उचित प्रबंध कर लिए थे।

दरअसल, एजेंसियों को राजपोरा इलाके में एक मकान में आतंकियों की मौजूदगी की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस-सीआरपीएफ और सेना ने संयुक्त टीम बनाकर इलाके में छापा मारा। सूत्रों के मुताबिक इलाके में दो से तीन पाकिस्तानी आतंकी मौजूद हैं। उनकी लंबे समय से तलाश की जा रही है।  

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments