Latest news
उत्तराखंड में जनगणना कार्य की प्रगति संतोषजनक हाइब्रिड धान बीजों ने बदली किसानों की तस्वीर सीबीएसई 12वीं में सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन ऋषिकेश में एमडीडीए का बड़ा अभियान, आठ अवैध बहुमंजिला भवन सील आकाशवाणी के 90 वर्षः देहरादून में शास्त्रीय एवं उप-शास्त्रीय संगीत संध्या आयोजित सीबीआई ने उत्तराखंड के एलयूसीसी चिट फंड घोटाले में सरगना सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया अशासकीय विद्यालयों का वेतन शीघ्र जारी होगाः डाॅ. धन सिंह रावत सड़क की खराब स्थिति पर मंत्री ने जताई नाराजगी, तत्काल मरम्मत कार्य करने के दिए निर्देश उत्तराखंड राज्य चकबंदी कर्मियों की सेवा नियमावली 2026 को मंजूरी सोनप्रयाग में भयंकर जाम, बाइक, कार समेत पैदल यात्री फंसे

[t4b-ticker]

Thursday, May 14, 2026
Homeउत्तराखण्डग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने के लिए समूहों को प्रोत्साहित करना जरूरीः...

ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने के लिए समूहों को प्रोत्साहित करना जरूरीः राज्यपाल

नैनीताल। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से मंगलवार को राजभवन में मुख्य विकास अधिकारी, नैनीताल अनामिका ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी से जनपद में विकास कार्यों की जानकारी के साथ ही महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों की मार्केटिंग और ब्रांडिंग के लिए किए जा रहे विभागीय प्रयासों के बारे में जानकारी ली। राज्यपाल ने कहा कि ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने के लिए इन समूहों को प्रोत्साहित करना अत्यंत आवश्यक है। राज्यपाल ने जिले में पंजीकृत होम स्टे इकाइयों की जानकारी लेते हुए उनकी संख्या में वृद्धि की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में स्थानीय सहभागिता को बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक होम स्टे पंजीकृत किए जाने चाहिए। इस दौरान राज्यपाल ने डीएफओ, नैनीताल चंद्रशेखर जोशी से वन विभाग की गतिविधियों, विशेषकर वनाग्नि की घटनाओं और उन्हें रोकने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी ली। उन्होंने वन विभाग द्वारा नैनीताल जनपद में पीरूल प्रबंधन से वनाग्नि की रोकथाम हेतु किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इस दिशा में एक प्रभावी और दीर्घकालिक कार्ययोजना की जरूरत बताई।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments