Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डएमडीडीए की बोर्ड बैठक में 1 हजार करोड का बजट प्रस्तुत किया...

एमडीडीए की बोर्ड बैठक में 1 हजार करोड का बजट प्रस्तुत किया गया

देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की 111वीं बोर्ड बैठक आयुक्त गढवाल मंण्डल/अध्यक्ष की अध्यक्षता में उनके सचिवालय स्थित कार्यालय में हुई। उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण द्वारा आयुक्त गढवाल मंण्डल/अध्यक्ष एवं सदस्यों का स्वागत करते हुये प्राधिकरण की 110वी बोर्ड बैठक की अनुपाल आख्या बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत की गयी जिसका अवलोकन कर पुष्टि करते हुये 111वीं बोर्ड बैठक के संचालन की अनुमति प्रदान की गयी बोर्ड के समक्ष लगभग 75 प्रकरण प्रस्तुत किये गये जिस पर चर्चा उपरान्त नियामानुसार कार्यवाही करने के निर्देशों के साथ स्वीकृति प्रदान की गयी। बोर्ड के समक्ष जो बिन्दु प्रस्तुत किये गये उनमें वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्राधिकरण द्वारा लगभग 01 हजार करोड का बजट प्रस्तुत किया गया। आम जन मानस से जुडे विभिन्न प्रस्ताव जैसे ईको रिजॉर्ट, होटल, व्यवसायिक निर्माण,आवासीय तलपट मानचित्र आदि प्रकरणों पर स्वीकृति प्रदान की गयी।
प्राधिकरण की गतिमान परियोजनाओं जैसे आढत बाजार, धैलास आवासीय योजना, आमवाला तरला आवासीय योजना, पर चर्चा की गयी व साथ शहर के बढते जन घनत्व को देखते हुये सबको आवास उपलब्ध कराये जाने हेतु नयी आवायीय योजना हेतु भूमि का चयन करते हुये नयी आवासीय योजना बनाये जाने पर चर्चा की गयी जिससे आम जन को सस्ते आवास उपलब्ध कराये जा सके साथ ही आमवाला तरला, आई0एस0बी0टी0 आवासीय परियोजना में निर्मित फ्लैटों को बेचने व आय में वृद्धि करने के लिए अध्यक्ष महोदय द्वारा कार्य की सराहना भी की गयी।
औद्योगिक परियोजन हेतु आई0टी0 कम्पनियों को स्थापित किये जाने के लिए लैण्ड पूलिंग के तहत भूमि क्रय किये जाने पर बोर्ड द्वारा सहमति प्रदान की गयी।
बैठक में विनय शंकर पाण्डेय, आयुक्त, गढवाल मण्डल (अध्यक्ष), बंशीधर तिवारी उपाध्यक्ष मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (सदस्य), विजय कुमार, संयुक्त सचिव वित्त नामित प्रतिनिधि (सदस्य), नरेन्द्र सिंह रावत अनु सचिव आवास नामित प्रतिनिधि (सदस्य), जय भारत सिंह अपर जिलाधिकारी नामित प्रतिनिधि (सदस्य), गोपाल राम बिनवाल अपर नगर आयुक्त नामित प्रतिनिधि (सदस्य), एस0एम0 श्रीवास्तव मुख्य नगर एवं ग्राम नियोजक उत्तराखण्ड (सदस्य), मोहन सिंह बर्निया सचिव मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, गौरव चटवाल, संयुक्त सचिव मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, संजीव कुमार सिंह वित्त नियंत्रक मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, एच0 सी0,एस0 राणा मुख्य अभियन्ता मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, सुनील कुमार अधिशासी अभियन्ता मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, अतुल कुमार गुप्ता अधिशासी अभियन्ता मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, सुधीर कुमार गुप्ता सहायक अभि0 मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण, अजय कुमार मलिक सहायक अभि0 मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments