Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डराज्यपाल ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर मीडिया प्रतिनिधियों को दी बधाई

राज्यपाल ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर मीडिया प्रतिनिधियों को दी बधाई

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर समस्त मीडिया प्रतिनिधियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की है। पूर्व संध्या में जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता ने न केवल स्वतंत्रता संग्राम की चेतना जगाई, बल्कि आज भी लोकतंत्र की मजबूती के लिए एक सजग प्रहरी की भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का क्षेत्र आज डिजिटल माध्यमों से और अधिक चुनौतीपूर्ण हो गया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय राज्य में पत्रकार अनेक विषम परिस्थितियों में भी पूरी निष्ठा से सूचना संप्रेषण का कार्य कर रहे हैं, जो अत्यंत सराहनीय है। राज्यपाल ने आशा व्यक्त की कि हिन्दी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक परिवर्तन का वाहक बनती रहेगी और भावी पीढ़ी को संवेदनशील तथा जिम्मेदार नागरिक बनाने में सहयोग करती रहेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments