Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डवंदना कटारिया से मिले सीएम धामी, हरिद्वार हॉकी स्टेडियम विवाद पर लगा...

वंदना कटारिया से मिले सीएम धामी, हरिद्वार हॉकी स्टेडियम विवाद पर लगा विराम

हरिद्वार। पिछले दिनों पहले हरिद्वार स्थित वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम का नाम बदले की चर्चाओं के बीच विपक्ष ने इस मामले में जमकर अपना विरोध दर्ज कराया था। जिससे सरकार की लगातार किरकिरी हो रही थी। इसके बाद अब सीएम धामी ने खुद हॉकी की स्टार खिलाड़ी वंदना कटारिया से मुलाकात की। इस मुलाकात में सीएम धामी ने उन्हें आश्वासन दिया कि हरिद्वार हॉकी स्टेडियम का नाम उन्हीं के नाम पर रहेगा।
हरिद्वार में हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने कहा स्टेडियम का नाम बदलने की जानकारी उन्हें समाचारों के माध्यम से मिली थी। तब उन्हें बुरा लगा था। हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने कहा कि यह उनके नाम का सवाल नहीं एक खिलाड़ी के सम्मान की बात थी। उन्होंने कहा कि  सीएम धामी से मुलाकात कर इसे लेकर हो रहे कंफ्यूजन को दूर कर दिया गया है। उन्होंने कहा हरिद्वार के वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम का नाम नहीं बदला जा रहा है। इसके के साथ ही वंदना कटारिया ने कांग्रेस का नाम लिए बिना कहा कि अब जबकि मुख्यमंत्री ने उनको आश्वासन दे दिया है तो वे कहना चाहती हैं कि जो लोग उनके साथ खड़े हुए, वे उन लोगो से अपील करती है कि वे धरना प्रदर्शन खत्म करें। वंदना कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह वादा किया है कि स्टेडियम का नाम नहीं बदलने जा रहा है। सीएम धामी के साथ मुलाकात पर वंदना कटारिया ने कहा कि सीएम का खिलाड़ियों के प्रति एक अलग ही प्रेम है। वह खिलाड़ियों की रिस्पेक्ट करते हैं। वह खुद भी खेल प्रेमी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments