Latest news
रुड़की में अवैध हथियारों का सौदा नाकाम, 315 बोर के दो तमंचे बरामद नार्को टेस्ट की सहमति के बाद गिरफ्तारीः क्या अंकिता को न्याय दिलाने वाले सवालों के जवाब मिलने से पहल... मुख्यमंत्री ने आदिबद्री मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री ने देहरादून में महर्षि बाल्मिकी प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित शोभा यात्रा में किया प्रतिभ... मुख्यमंत्री ने रुद्रप्रयाग में पुल-सुरंग परियोजना एवं संगम लाइब्रेरी का किया अवलोकन मुख्यमंत्री ने पिथौरागढ़ को दी 284 करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 728 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति मुख्यमंत्री ने गुंजी में आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में किया प्रतिभाग, विजेता धावकों को किया पुरस्कृत जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः सीएम

[t4b-ticker]

Wednesday, October 28, 2026
Homeउत्तराखण्डहितधारकों की संयुक्त टीम ने किया मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण

हितधारकों की संयुक्त टीम ने किया मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण

रुद्रप्रयाग। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के आदेशों के अनुपालन में सुरक्षित दवाएं सुरक्षित जीवन नामक जनहितकारी अभियान के तहत जनपद में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। अभियान के तहत जिला मुख्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला स्वास्थ्य विभाग, औषधि निरीक्षक एवं अन्य संबंधित हितधारकों की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण का उद्देश्य जनपद में संचालित मेडिकल दुकानों पर दवाओं की गुणवत्ता, वैधता, उचित भंडारण, रजिस्ट्रेशन, फार्मासिस्ट की उपस्थिति तथा औषधियों के विक्रय से संबंधित कानूनी प्रावधानों के पालन की जांच करना था। निरीक्षण के दौरान टीम ने कई मेडिकल स्टोर्स का दौरा किया और उनके दस्तावेजों, दवाओं की एक्सपायरी डेट, स्टोरेज कंडीशन एवं बिलिंग प्रक्रिया का अवलोकन किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव ने बताया कि यह अभियान आम जनमानस को सुरक्षित, प्रमाणित एवं वैध दवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक सराहनीय पहल है। इससे न केवल उपभोक्ताओं की स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि बाजार में अवैध रूप से बिकने वाली नकली या एक्सपायरी दवाओं पर भी नियंत्रण पाया जा सकेगा। औषधि निरीक्षक अमित आजाद ने मौके पर उपस्थित मेडिकल स्टोर संचालकों को औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक रूल्स के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी और नियमों का कठोरता से पालन करने को लेकर निर्देशित किया। इस दौरान कमलेश नेगी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments