Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डराष्ट्रपति के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डीएम ने...

राष्ट्रपति के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर डीएम ने ली बैठक

देहरादून। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के 20 एवं 21 जून को जनपद में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में बैठक ली। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि साैंपे गए कार्यों एवं तैयारियों को समय से पूर्ण करें। राष्ट्रपति का 20 जून को आशियाना एवं 21 जून योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में प्रस्तावित हैं। जिलाधिकारी ने आयुष विभाग को योग दिवस के अवसर पर विभागों से समन्वय करते हुए तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभागों को जो जिम्मेदारियों सौंपी गई हैं उनका समय से पूर्ण कर लें। विभाग आपसी समन्वय से कार्यक्रम स्थलों पर निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार व्यवस्थाएं बनाना सुनिश्चित करेंगे। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन जयभारत सिंह, पुलिस अधीक्षक सदर रेनू, नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 मनोज कुमार, संयुक्त निदेशक आयुष मिथलेश कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सीमा नौटियाल सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments