Latest news
युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की मुख्यमंत्री धामी ने बीआरओ गेस्ट हाउस में बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा की मुख्यमंत्री के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी, चारधाम यात्रा बनी सुरक्षित व सुगम

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeअपराधदिल्ली से दो नाबालिग बहनों को बहला-फुसलाकर लाए दो युवक हरिद्वार में...

दिल्ली से दो नाबालिग बहनों को बहला-फुसलाकर लाए दो युवक हरिद्वार में धरे गए

हरिद्वार। दिल्ली से एक नाबालिग दो बहनों को बहला-फुसला कर दो मुस्लिम युवक हरिद्वार ले आए। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की तलाशी के दौरान उन्हें पकड़ लिया गया। पूछताछ के बाद दिल्ली पुलिस से संपर्क करने पर पता चला कि छावला थाने में दोनों बहनों के अपहरण का मुकदमा दर्ज है। उनके स्वजन दिल्ली पुलिस के साथ रविवार को हरिद्वार पहुंच गए है।
हरिद्वार जीआरपी थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि चारधाम यात्रा के मद्देनजर रेलवे स्टेशन चलाए जा रहे तलाशी अभियान के दौरान शनिवार देर रात प्लेटफॉर्म पर दो युवक और दो लड़कियों को संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा गया। पूछताछ में युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिसके बाद चारों को थाने लाया गया।
थाने में सख्ती से पूछताछ की गई तो खुलासा हुआ कि युवक दोनों बहनों को बहला-फुसलाकर दिल्ली से हरिद्वार ले आए हैं। प्राथमिक जानकारी में सामने आया कि दोनों लड़कियां दिल्ली के छावला थाना क्षेत्र के रहने वाली हैं और सगी बहनें हैं। दोनों युवक मुस्लिम हैं और घूमने फिरने के बहाने हरिद्वार आए थे।छावला थाने में अज्ञात के खिलाफ अपहरण के आरोप में एफआईआर दर्ज है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल दिल्ली पुलिस से संपर्क साधा। पता चला कि दिल्ली पुलिस की कई टीमें इन लड़कियों की तलाश में रवाना हो चुकी हैं। सूचना मिलने के बाद हरिद्वार पहुंची दिल्ली पुलिस व स्वजनों ने दोनों बहनों को सकुशल पाकर राहत की सांस ली। थानाध्यक्ष अनुज सिंह ने बताया कि आरोपित युवकों और दोनों बहनों को दिल्ली पुलिस अपने साथ ले गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments