Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डग्लोबल विंड डे के अवसर पर मालदेवता में सफाई अभियान का आयोजन

ग्लोबल विंड डे के अवसर पर मालदेवता में सफाई अभियान का आयोजन

देहरादून। ग्लोबल विंड डे के अवसर पर सृष्टि-सरदार रणजोध सिंह हेल्थ एंड ट्रेनिंग्स इनिशिएटिव द्वारा मालदेवता, देहरादून में एक विशेष सफाई अभियान का आयोजन किया गया। यह पहल गर्मियों की छुट्टियों में पर्यटकों द्वारा क्षेत्र में छोड़े गए कचरे को साफ करने के लिए की गई।
मालदेवता, जो एक प्रसिद्ध पिकनिक स्थल है, गर्मियों में पर्यटकों से भरा रहता है। लेकिन पिकनिक मनाने के बाद कई लोग प्लास्टिक की बोतलें, चिप्स के पैकेट, थर्माकोल की प्लेटें और अन्य कचरा छोड़ जाते हैं, जिससे न केवल पर्यावरण को नुकसान होता है बल्कि स्थानीय सुंदरता भी प्रभावित होती है।
इस सफाई अभियान में डॉ. नवजोत, जसलीन कौर, वंश सैनी, अंश भार्गव, निखिल, जतिन किंद्रा, कुशाग्र चौधरी, रजविंदर कौर, आकाश गुप्ता और अंकित उनियाल जैसे युवा स्वयंसेवकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। सभी ने मिलकर मालदेवता क्षेत्र में फैला प्लास्टिक, कागज़ और अन्य कचरा एकत्र किया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। यह अभियान न केवल सफल रहा बल्कि एक प्रेरणादायक सामाजिक संदेश भी दे गया कि पर्यावरण की रक्षा हम सभी की सामूहिक ज़िम्मेदारी है। सृष्टि की ओर से यह संकल्प लिया गया कि भविष्य में भी ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे ताकि देहरादून और आसपास के प्राकृतिक स्थलों की सुंदरता और स्वच्छता को बनाए रखा जा सके। हम पर्यटकों से अपील करते हैं कि जहां भी जाएं, वहां सफाई का ध्यान रखें-अपने पीछे यादें छोड़ें, कचरा नहीं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments