Latest news
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई प्राइमरी शिक्षकों ने किया नौ सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम आवास कूच राज्यपाल ने किए केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन, प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकताः महाराज कालडी से केदारनाथ तक आध्यात्मिक एकता का संदेश, 14 दिन बाद पहले चरण का समापन मुख्यमंत्री ने प्रदान की विकास योजनाओं के लिए 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी 78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के नए अवसर, 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों का चयन वेतनमान में हुयी पदोन्नति एफडीए की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस

[t4b-ticker]

Sunday, October 25, 2026
Homeउत्तराखण्डवैश्य महासम्मेलन ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, 62 यूनिट रक्त एकत्र

वैश्य महासम्मेलन ने आयोजित किया रक्तदान शिविर, 62 यूनिट रक्त एकत्र

देहरादून। अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा विश्व रक्तदान दिवस पर 60 गांधी रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में एवं सेलाकुई जेबी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 62 यूनिट रक्तदान हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद नरेश बंसलव पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु तोमर चौहान रही।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि नरेश बंसल ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के 12वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में देशव्यापी रक्तदान शिविरों का आयोजन 14 जून (विश्व रक्तदान दिवस) से 06 जुलाई तक मनाया जाएगा। पूरे भारत में 100000 लाख यूनिट एकत्र की जाएगी अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन परिवार सभी जनमानस से आग्रह करता है कि आइए, सब मिलकर मानव सेवा के इस सुंदर कार्य में हाथ बटाएं। एक यूनिट रक्त दान करने से तीन जिंदगी बचाई जा सकती है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष रामगोपाल गोयल ने कहा 14 जून को प्रतिवर्ष विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन स्वैच्छिक और अवैतनिक रक्तदाताओं को समर्पित होता है जो अपने रक्तदान के माध्यम से अनगिनत जीवन बचाते हैं। यह न केवल आभार व्यक्त करने का अवसर है, बल्कि सुरक्षित और नियमित रक्तदान की निरंतर आवश्यकता को उजागर करने का भी समय है।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष लच्छू गुप्ता, निकुंज गुप्ता, विवेक अग्रवाल, रमा गोयल, उपेंद्र अग्रवाल, दीपक सिंघल, सचिन जैन, मीडिया कोऑर्डिनेटर मधु जैन, संदीप सिंघल, सचिन गुप्ता, नीता गर्ग, राजीव गर्ग, रितु अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, ममता अग्रवाल देवरानी, शिखा चौधरी, अखिलेश अग्रवाल, महेश गोयल, धन प्रकाश गोयल आदि लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments