Latest news
भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की भेंट एसआईआर पर राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, प्रदेश में डीएसई/पीएसई मॉड्यूल किया जाएगा लागू पुलिस कप्तान ने किए 53 निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के तबादले नन्हे पर्वतारोही मास्टर रियांश पंत और प्रिशा रावत ने सीएम से की भेंट

[t4b-ticker]

Thursday, September 10, 2026
Homeउत्तराखण्डकांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में भीड़ ने घेरा त्यूणी थाना

कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में भीड़ ने घेरा त्यूणी थाना

देहरादून। चकराता से कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने बुधवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ त्यूणी थाने पहुंचे और थाने का घेराव कर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए। आरोप है कि बीते दिनों त्यूणी थाना पुलिस ने सेना के जवान के साथ मारपीट की थी। इस मामले में विभाग वैसे तो दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड भी कर चुका है, लेकिन पुलिस की इस कार्रवाई से कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह और स्थानीय जनता संतुष्ट नहीं है।
विधायक प्रीतम सिंह ने साफ किया है कि वो इस मामले को सदन में भी उठाएंगे और जरूरत पड़ी तो हाईकोर्ट भी जाएंगे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। लोगों ने त्यूणी थाना पुलिस पर उत्पीड़न और भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया।
दरअसल, प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि बीते दिनों त्यूणी थाना क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों ने सेना के जवान के साथ अभद्रता और बर्बरता की है। चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने घटना की निंदा करते हुए आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। वैसे मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आलाधिकारियों ने दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया था, लेकिन प्रदर्शनकारी पुलिस की इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। इसलिए आज चकराता विधायक प्रीतम सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने त्यूणी थाने का घेराव किया।
चकराता विधायक प्रीतम सिंह ने आरोप लगाया कि पुलिस ने सेना के जवान के साथ पहले अभद्रता की और फिर उसके साथ मारपीट भी की। इतना ही नहीं पुलिस ने जबरदस्ती सेना के जवान से माफीनामा भी लिखवाया। यदि सेना के जवान के साथ इस तरह का व्यवहार हो सकता है, तो आम आदमी के साथ क्या होता होगा? चकराता विधायक प्रीतम सिंह का आरोप है कि पुलिस के लोग नशे में चूर थे। अक्सर पुलिस के लोग नशे मे चूर होकर बाजार में उत्पात मचाने का काम करते हैं। इसीलिए आज उन्होंने थाने का घेराव किया है। यदि अभी भी आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो सदन में ये मामला उठाएंगे। चकराता विधायक प्रीतम सिंह की मांग है कि सेना के जवान के साथ जिसने भी मारपीट की है, उनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में कार्रवाई होनी चाहिए। इस मांग को लेकर वो हाईकोर्ट जाएंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments