Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डकेदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, पांच यात्री खाई में गिरे, दो की...

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, पांच यात्री खाई में गिरे, दो की मौत

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच केदारनाथ यात्रा मार्ग पर एक बड़ा हादसा हो गया है। गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर जंगलचट्टी के पास अचानक हुए भूस्खलन से पांच यात्री खाई में गिर गए। हादसे में दो यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को रेस्क्यू कर उपचार के लिए सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है।
अवगत कराना है कि केदारनाथ धाम पैदल मार्ग पर आज जंगलचट्टी गधेरे के पास समय 11ः20 बजे करीब ऊपर पहाड़ी से मलबा पत्थर आने के कारण इस क्षेत्र में आवागमन कर रहे यात्री, डण्डी व कण्डी संचालक इसकी चपेट में आ गये थे।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पहाड़ी से अचानक भारी मलबा गिरा, जिसकी चपेट में पांच यात्री आ गए। सभी यात्री उस समय पैदल यात्रा कर रहे थे। मलबा गिरने के चलते यात्रियों का संतुलन बिगड़ गया और वे गहरी खाई में जा गिरे।
प्रदेश में इन दिनों प्री-मानसून की बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। प्रशासन की ओर से तीर्थयात्रियों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें और किसी भी स्थिति में प्रशासन व मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें। यात्रा मार्ग पर मलबा गिरने की घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया गया। प्रशासन द्वारा इलाके की निगरानी की जा रही है ताकि आगे किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments