Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशी में स्वर्णकारों के लिए बीआईएस ने हॉलमार्क जागरुकता कार्यक्रम किया आयोजित

उत्तरकाशी में स्वर्णकारों के लिए बीआईएस ने हॉलमार्क जागरुकता कार्यक्रम किया आयोजित

उत्तरकाशी। भारतीय मानक ब्यूरो, देहरादून शाखा कार्यालय द्वारा उत्तरकाशी में स्वर्णकारों के लिए एक हॉलमार्क जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद उत्तरकाशी के विभिन्न ज्वैलर्स ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान द्वारा एवं भारतीय मानक ब्यूरो के निदेशक एवं प्रमुख सौरभ तिवारी ने की। अपने संबोधन में उन्होंने सभी स्वर्ण व्यवसायियों से आग्रह किया कि वे हॉलमार्क पंजीयन हेतु आवेदन करें, ताकि उपभोक्ताओं को शुद्धता सुनिश्चित करने वाले आभूषण प्राप्त हो सकें। उन्होंने हॉलमार्किंग की प्रक्रिया, इसके लाभ तथा पंजीकरण की प्रक्रिया को विस्तारपूर्वक समझाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश सिंह चौहान रहे। उन्होंने भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा उपभोक्ता हित में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा कहा कि हॉलमार्क प्रणाली उपभोक्ताओं के विश्वास को बढ़ाने का सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर स्वर्णकार संगठन से यशपाल सिंह पंवार, अध्यक्ष, अजीत पाल सिंह पंवार, जिला सचिव, ओमप्रकाश शाह, जिला महामंत्री तथा मंगल सिंह पंवार, मुख्य संरक्षक भी उपस्थित रहे और उन्होंने स्वर्णकार समाज की ओर से भारतीय मानक ब्यूरो को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तरकाशी क्षेत्र के ज्वैलर्स को हॉलमार्किंग के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें इस प्रणाली से जोड़ना था, जो उपभोक्ताओं के हित में एक महत्वपूर्ण कदम है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments