Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeउत्तराखण्डअतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान दारोगा की तबियत बिगड़ी, मौत

अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान दारोगा की तबियत बिगड़ी, मौत

हरिद्वारक। अतिक्रमण हटाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान ड्यूटी पर तैनात एक दारोगा की अचानक तबियत खराब हो गयी। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया है।
जानकारी के अनुसार मृतक दारोगा वीरेंद्र गुसाईं वर्तमान में श्यामपुर थाने में तैनात थे। बताया जा रहा है कि आज सुबह उन्हें कोतवाली नगर क्षेत्र में चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान में ड्यूटी पर भेजा गया था। अभियान के दौरान अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी पंकज गैरोला, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी और श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि वीरेंद्र गुसाईं का अचानक चले जाना पुलिस विभाग के लिए अपूर्णीय क्षति है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments