Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeअपराधमहिला ने प्राॅपटी डीलर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

महिला ने प्राॅपटी डीलर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

देहरादून। कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र के अंतर्गत बीमा पॉलिसी का काम करने वाली एक महिला ने बुजुर्ग प्रॉपर्टी डीलर पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही पीड़ित महिला ने आरोपी की पत्नी, बेटे और अन्य पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में शुरू कर दी है।
कोतवाली पटेलनगर में एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई है कि वो साल 2018 में अपने लिए प्लाट की तलाश कर रही थी। उसी दौरान प्रॉपर्टी डीलर का काम करने वाले 65 वर्षीय व्यक्ति ने प्लाट दिलाया। उसके बाद दोनों के बीच नजदीकिया बढ़ गई। महिला बीमा पॉलिसी करती थी, ऐसे में बुजुर्ग व्यक्ति महिला के साथ कई बार सेमिनार में भी गया था। प्रॉपर्टी डीलर ने पटेलनगर क्षेत्र में महिला को फ्लैट भी दिया था। महिला का आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाया और बेहोशी की हालत में प्रॉपर्टी डीलर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी के बेटे ने महिला का अश्लील वीडियो बनाया।
उसके बाद आरोपी प्रॉपर्टी डीलर गंभीर बीमारी का शिकार हो गया, जांच में पता चला कि उसे कैंसर है और वह अंतिम स्टेज पर है। उसके बाद आरोपी प्रॉपर्टी डीलर के परिजनों को पता चला कि उसके फ्लैट पर कोई महिला रह रही है। पीड़ित महिला का आरोप है कि जिसके बाद लोगों ने उसे घर से निकाल दिया और उसे मारने की कोशिश भी की। कोतवाली पटेलनगर प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया है कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी प्रॉपर्टी डीलर, उसकी पत्नी और बेटे व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments