Latest news
चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत गृहमंत्री के दौरे से पहले देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने एसएसपी संग व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सारा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक आयोजित हाई पावर कमेटी ने 187.11 करोड़ की वार्षिक कार्ययोजना को दी मंजूरी महाराज ने नेपाल चुनाव में बालेंद्र शाह की प्रचंड जीत पर दी बधाई देहरादून में नगर निगम का पहला फूड कोर्ट डेस्टिनेशन अंतिम चरण में, जल्द होगा जनता को समर्पित टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम 17 लाख से अधिक लाभार्थियों ने उठाया आयुष्मान योजना का लाभः डॉ. धन सिंह डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में क...

[t4b-ticker]

Saturday, March 7, 2026
Homeउत्तराखण्डसूबे के नर्सिंग कॉलेजों में पूर्व की भांति रहेगी प्रवेश प्रक्रिया  

सूबे के नर्सिंग कॉलेजों में पूर्व की भांति रहेगी प्रवेश प्रक्रिया  

देहरादून। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रदेशभर के राजकीय एवं निजी नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया इस बार भी पूर्व की भांति आयोजित की जायेगी। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिये प्रवेश प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश दे दिये गये हैं। साथ ही एच.एन.बी. चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में एक समिति गठित कर दी गई है जो भविष्य में नर्सिंग कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया के लिये आईएनसी गाइडलाइन के अनुरूप ठोस प्रस्ताव तैयार कर शासन को सौंपेगी।
सूबे के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की अध्यक्षता में आज दून मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश को लेकर बैठक का आयोजन किया गया जिसमे चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय प्रशासन, निजी नर्सिंग कॉलेज एसोशिएसन के पदाधिकारियों व विभागीय अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें विभागीय मंत्री ने नर्सिंग पाठ्यक्रमों में अभी तक प्रवेश प्रक्रिया शुरू न किये जाने पर विश्वविद्यालय प्रशासन व शासन को आडेघ् हाथ लिया। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुये विश्वविद्यालय प्रशासन व शासन के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिये कि छात्रों के भविष्य के लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। बैठक में नर्सिंग कॉलेज के एसोशिएसन के पदाधिकारियों ने अपना पक्ष रखते हुये कहा कि विश्वविद्यालय के माध्यम से प्रवेश परीक्षा के तहत निजी कॉलेजों की 50 फीसदी सीटें भी भर पाना संभव नहीं है। लिहाजा पूर्व की भांति 50 फीसदी सीटें निजी संस्थान संचालकों को एसोसिएशन के माध्यम से भरने की अनुमति दे दी जाय। शेष 50 फीसदी सीटें विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आयोजित प्रवेश प्रक्रिया के तहत आवंटित की जाय। इसके बावजूद रिक्त रहने वाली सीटों को भरने की अनुमति भी एसोसिएशन को दी जाय। जिस पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ओकांर सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के उपरांत तीन काउंसिलिंग के उपरांत भी रिक्त रहने वाली सीटों को निजी संस्थान न्यूनतम अर्ह शैक्षणिक योग्यता के अनुरूप स्वयं भर सकते हैं यह व्यवस्था नर्सिंग पाठ्यक्रम के अधिनियम में विद्यमान है। दोनों पक्षों को सुनने बाद विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने विश्वविद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया कि समय की बाद्धता को देखते हुये इस बार भी नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया पूर्व की भांति आयोजित की जाय ताकि समय रहते सरकार एवं निजी नर्सिंग कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जा सके। जबकि अगले शैक्षणिक सत्र के लिये नर्सिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी व सुलभ बनाया जायेगा, जिसके लिये मेडिकल विश्वविद्यालय के कुलपति की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति गठित की जायेगी, जिसमें दो सदस्य निजी नर्सिंग कॉलेज एसोसिएशन के भी शामिल किये जायेंगे। समिति की रिपोर्ट व आईएनसी की गाइडलाइन के आधार पर शासन प्रवेश प्रक्रिया के लिये अपने स्तर से नई गाइडलाइन जारी करेगा।
बैठक में सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. आर. राजेश कुमार, एच.एन.बी मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. ओंकार सिंह, निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना, कुलसचिव मेडिकल विश्वविद्यालय डॉ. आशीष उनियाल, राजिस्ट्रार नर्सिंग काउंसिल मनीषा ध्यानी, निजी नर्सिंग कॉलेज एसोसिएशन के पदाधिकारी व विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments