Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Friday, July 24, 2026
Homeउत्तराखण्डआपदा प्रभावितों को बांटी 7.85 लाख की अहेतुक सहायता राशि

आपदा प्रभावितों को बांटी 7.85 लाख की अहेतुक सहायता राशि

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर सदर तहसील के अंतर्गत दैवीय आपदा से प्रभावित 24 लोगों को 7.85 लाख की अहैतुक सहायता धनराशि के चेक वितरित किए गए। अतिवृष्टि के कारण मानव क्षति, कच्चे और पक्के भवन के आंशिक क्षति होने पर प्रभावितों को यह अहैतुक सहायता दी गई है।  देहरादून कारगी ग्रांट में दैवीय आपदा से पक्का आवासी मकान क्षतिग्रस्त होने पर मौ0 शाहिद पुत्र रईस को 1.20 और मौ0 शाहिद पुत्र असगर को 1.20 की अहेतुक धनराशि के चेक प्रदान किए गए। जबकि कांवली में दैवीय आपदा के कारण अरविन्द पुत्र प्रेम लाला की मृत्यु होने पर उनके पत्नी मीना देवी को 4.00 लाख की अनुग्रह सहायता राशि प्रदान की गई। गढ़ी में पक्का भवन आंशित क्षति होने पर प्रभावित अमित कुमार शर्मा को रु.11500, रिखौली में कच्चा भवन आंशिक क्षति पर सविता देवी, अर्पित बिष्ट को 4-4 हजार, योगेश क्षेत्री तथा घंघोड में भक्त बहादुर को उनका पक्का भवन आंशिक क्षतिग्रस्त होने पर 6500 की अहैतुक सहायता चेक प्रदान किया गया। ब्रहमपुरी लोहिया नगर में कच्चे भवन आंशिक क्षतिग्रस्त होने पर सरालीन, सागीर, नूरजहां व सत्तार अहमद को प्रति व्यक्ति 2500 रुपये की अहेतुक सहायता दी गई। बनिया बाजार बीरपुर में रेखा भंडारी, मोहिनी शाही, रितिका कन्नौजिया, कुसुम वर्मा, पूजा शर्मा, कोमल, वीर बहादुर, अतुल, दल बहादुर को 5-5 हजार की सहायता धनराशि के चेक वितरित किए गए। जाखन में पक्का भवन क्षतिग्रस्त होने पर अशरफ अली व किशन थापा को 11500 की सहायता राशि प्रदान की गई। सरौना में कच्चा आवासीय भवन आंशिक क्षतिग्रस्त होने पर प्रभावित रणवीर सिंह को 4 हजार की अहैतुक सहायता प्रदान की गई। जिलाधिकारी सविन बंसल ने एसडीएम को निर्देशित किया कि सभी तहसीलों में आपदा प्रभावित लोगों को तत्काल अहेतुक सहायता राशि का वितरण सुनिश्चित करें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments