Latest news
कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये की विशेष सहायता स्वीकृत गंगोत्री धाम में डीएम ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा गैस आपूर्ति को लेकर उभरा संकट, कमर्शियल गैस सिलिंडरों की सामान्य आपूर्ति पर रोक सूबे के शत-प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों में बनेंगे बालिका शौचालयः डॉ. धन सिंह उत्तराखंड में ग्रामीणों से खरीदा गया 5 करोड़ 42 लाख रुपए का पिरूल पर्यटन मंत्री का भराड़ीसैण विधान सभा भवन परिसर में डेस्टिनेशन मैरिज का सुझाव गैरसैंण बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में पास हुए 11 विधेयक सदन में गूंजा मानव-वन्य जीव संघर्ष का मुद्दा फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस

[t4b-ticker]

Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तराखण्डस्वच्छ ऊर्जा सहयोग को मजबूत करने पहुंचा ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल  

स्वच्छ ऊर्जा सहयोग को मजबूत करने पहुंचा ऑस्ट्रेलियाई प्रतिनिधिमंडल  

देहरादून। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच स्वच्छ ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग को नई दिशा देने के उद्देश्य से ऑस्ट्रेलिया का 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल 7 से 11 जुलाई तक भारत दौरे पर है। यह प्रतिनिधिमंडल ऑस्ट्रेलिया की 22 अग्रणी कंपनियों का प्रतिनिधित्व करता है और ऊर्जा भंडारण तकनीक, ऊर्जा प्रबंधन के लिए एआई समाधान, सौर ऊर्जा तकनीक, ग्रीन हाइड्रोजन, ऊर्जा मॉडलिंग और मौसम पूर्वानुमान जैसे क्षेत्रों में अपने नवीनतम नवाचारों को भारत में प्रस्तुत कर रहा है। इसके साथ ही शिक्षा, क्षमता निर्माण और परामर्श सेवाओं के क्षेत्रों में भी द्विपक्षीय सहयोग की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।
इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ऑस्ट्रेलियन ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट कमीशन (ऑस्‍ट्रेड) कर रहा है, जिसे न्यू साउथ वेल्स और विक्टोरिया राज्य सरकारों का सहयोग प्राप्त है। साथ ही, क्वींसलैंड, साउथ ऑस्ट्रेलिया और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया की राज्य सरकारें भी इस पहल में सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं।
यह प्रतिनिधिमंडल 8 से 10 जुलाई 2025 के दौरान नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एनर्जी स्टोरेज वीक के 11वें संस्करण में भाग ले रहा है, जहां ऑस्ट्रेलिया ‘कंट्री पार्टनर’ के रूप में शामिल है। इसके अतिरिक्त, प्रतिनिधिमंडल बेंगलुरु भी जाएगा, जहां वह प्रमुख स्वच्छ ऊर्जा संगठनों के साथ साइट विजिट करेगा और साझेदारी के नए अवसरों की तलाश करेगा। ऑस्ट्रेलिया के पास भरपूर और उच्च गुणवत्ता वाली नवीकरणीय ऊर्जा की क्षमता है। यहां कुशल कार्यबल, नवाचारी अनुसंधान एवं विकास, मजबूत कारोबारी संबंध, स्थिर निवेश माहौल और खनिज संसाधनों का बड़ा भंडार मौजूद है।
दुनिया भर में ऑस्ट्रेलिया को एक भरोसेमंद और विश्वसनीय ऊर्जा साझेदार के रूप में देखा जाता है। ‘फ्यूचर मेड इन ऑस्ट्रेलिया’ पहल के तहत, ऑस्ट्रेलियाई सरकार देश को रिन्यूएबल एनर्जी सुपरपावर बनाने की दिशा में लगातार निवेश कर रही है। साथ ही, भारत-ऑस्ट्रेलिया के नए आर्थिक रोडमैप में स्वच्छ ऊर्जा को दोनों देशों के बीच विकास का सुपरहाईवे बताया गया है। यह हमारे लिए एक शानदार अवसर है जहां हम ऑस्ट्रेलिया की अग्रणी क्लीन एनर्जी क्षमताएं प्रस्तुत कर सकते हैं और भारत के नेट जीरो लक्ष्यों की दिशा में भारतीय कारोबारों को ठोस समाधान दे सकते हैं। ऑस्ट्रेलिया भारत आर्थिक सहयोग और व्यापार समझौता और आर्थिक भागीदारी का नया रोडमैप, ऑस्ट्रेलियाई कंपनियों के लिए नए अवसर खोल रहा है। भारत में ऑस्ट्रेड की टीम इन अवसरों का भरपूर लाभ उठाने के लिए दोनों देशों के बीच क्लीन एनर्जी सेक्टर में कारोबारी संबंधों को मजबूत करने के लिए पूरी तरह तैयार है।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments