Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डहरेला पर्व पर राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

हरेला पर्व पर राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेश की जनता को हरेला पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हरेला उत्तराखण्ड की परंपरा, संस्कृति और प्रकृति प्रेम का प्रतीक पर्व है, जो हमें हरियाली से जुड़ने और पर्यावरण की रक्षा करने की प्रेरणा देता है।
राज्यपाल ने कहा कि हरेला हमारे जीवन में हरियाली, समृद्धि और शांति लाने वाला पर्व है। यह हमें पेड़-पौधों, जल, जमीन और पर्यावरण से जुड़ने का अवसर देता है। हम सभी को मिलकर इस परंपरा को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज जब दुनिया ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण जैसी गंभीर समस्याओं का सामना कर रही है, ऐसे समय में हरेला पर्व हमें एकजुट होकर प्रकृति की रक्षा करने का संदेश देता है। राज्यपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल ‘‘एक पेड़ माँ के नाम’’ की सराहना करते हुए सभी से अपील की कि इस हरेला पर्व पर एक-एक पेड़ अवश्य लगाएं। उन्होंने कहा कि बच्चों, युवाओं और महिलाओं को इस पर्व से जोड़ते हुए पर्यावरण संरक्षण को एक जन-आंदोलन का रूप देना चाहिए। राज्यपाल ने कहा ‘‘हमारी जड़ें प्रकृति में हैं। हरेला हमें अपनी जड़ों को पहचानने और हरियाली को अपनाने का पर्व है। आइए, इस पर्व पर हम सभी एक साथ मिलकर पर्यावरण को बचाने का संकल्प लें।’’

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments