Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeखेलन्यूजीलैंड स्पिनर एजाज पटेल ने पारी के सभी 10 विकेट लेकर की...

न्यूजीलैंड स्पिनर एजाज पटेल ने पारी के सभी 10 विकेट लेकर की कुंबले की बराबरी

मुंबई: भारत के खिलाफ जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे और अंतिम टेस्ट की पहली पारी में न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल ने सभी 10 विकेट लेकर इतिहास रच दिया। यह कारनामा कर उन्होंने भारत के स्पिनर कुंबले और इंग्लैंड के गेंदबाज जिम लेकर के रिकॉर्ड की बराबरी की। एजाज अब टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में 10 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रह दूसरे टेस्ट मैच में एजाज पटेल ने भारत की टीम के सभी विकेट झटक लिए। उनके 10 विकेटों की मदद से न्यूजीलैंड ने पहली पारी में भारत को 325 रन पर समेट दिया। भारत की ओर से मयंक अग्रवाल ने सबसे ज्यादा 150 रन बनाए। मुंबई में जन्में एजाज ने 47.5 ओवर में 12 मेडन रखते हुए 119 रन​ दिए और पारी में सभी 10 विकेट चटकाए।

एजाज का जन्म 1988 में मुंबई में ही हुआ था। पटेल का परिवार 1996 में न्यूजीलैंड जाकर बस गया। एजाज अपने जन्म स्थान मुंबई में टेस्ट मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2018 में पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट डेब्यू किया था। अभी तक 11 मुकाबलों की 19 पारी में वे 39 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments