Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeराष्ट्रीय38 देशों में ओमिक्रोन की दस्तक, डब्ल्यूएचओ के मुताबिक इससे एक भी...

38 देशों में ओमिक्रोन की दस्तक, डब्ल्यूएचओ के मुताबिक इससे एक भी मौत नहीं हुई

देहरादून: कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमिक्रोन ने दुनिया में फिर से डर का माहौल पैदा कर दिया है।अब तक ओमिक्रोन 38 देशों में दस्तक दे चुका है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस नए वैरिएंट के संबंध में बताया है कि अभी तक इसके संक्रमण से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि यह पता चलने में अभी हफ़्तों का समय लग सकता है कि कोरोना का यह नया वैरिएंट कितने गंभीर रूप से बीमार करता है ,और मौजूदा वैक्सीन का इस पर असर होगा भी या नहीं।

वही कनाडा में ओमिक्रोन के 15 केस मिले है। कनाडा स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेतावनी देते हुए कहा है कि फिर से कोरोना का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए वैक्सीन कैम्पेन में तेजी लाने की जरूरत है। 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगो को बूस्टर डोज लगवाने की सलाह भी दी है। कोरोना के खतरे को देखते हुए कनाडा सरकार ने दक्षिण अफ्रीका समेत 10 अफ़्रीकी देशो में फिलहाल के लिए रोक लगा दी है।

दक्षिण अफ्रीका में बच्चों में कोविड-19 का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना की तीसरी लहर के दौरान यह चिंता की बात है। वहां 5 साल से कम उम्र के ज्यादातर बच्चे कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। वही दक्षिण अफ्रीका में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोग सबसे अधिक संक्रमित हैं।

बताते चलें किअमेरिका में कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट को देखते हुए सोमवार से नए नियम लागू किए जा रहे हैं। अब अमेरिका आने वाले इंटरनेशनल यात्रियों को यात्रा के 24 घंटे पहले की अपनी कोरोना रिपोर्ट दिखानी होगी। जबकि, वैक्सीन के दोनों डोज लगवा चुके लोग यात्रा से तीन दिन पहले कराए कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट भी दिखा सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments